• Sun. Feb 15th, 2026

ओपीडी में इलाज से लेकर जांच तक के लिए करना पड़ रहा इंतजार

ByVijay Singhal

Jun 5, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। मौसमी बीमारियों का प्रकोप तेजी के साथ बढ़ रहा है। महिला जिला अस्पताल में ओपीडी कक्ष से लेकर खून जांच सेंटर तक मरीजों की लाइन लग रही है। मरीजों को जांच के बाद इलाज मिल रहा है। महिला अस्पताल के चिकित्सकों ने बताया कि मौसमी बीमारियों ने लोगों को अपनी चपेट में लेना शुरू कर दिया है। बुधवार को बुखार, खांसी, जुकाम समेत अन्य बीमारियों से ग्रस्त 450 से अधिक मरीजों ने अपना पंजीकरण कराया। पंजीकरण कक्ष से लेकर ओपीडी कक्षों के बाहर मरीजों की लंबी कतार लगी रही। ओपीडी कक्ष में चिकित्सकों को दिखाने के लिए मरीजों की लाइन लगी थी। चिकित्सक एक-एक करके मरीजों को देख रहे थे। अस्पताल डॉ. अनुभा अग्रवाल ने बताया कि इन दिनों महिला मरीजों की संख्या पहले से बढ़ी है। सभी को इलाज दिया जा रहा है। इसके अलावा गंभीर मरीजों को भर्ती किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि वायरल बुखार और खांसी जुकाम समेत त्वचा रोग के मरीजों की संख्या बढ़ रही है। मौसमी बीमारियां पैर पसार रही हैं। उधर, खून जांच कक्ष के टेक्नीशियन ने बताया कि सबसे ज्यादा सीबीसी जांच हो रही है। इसमें बुखार के मरीज ज्यादा आ रहे हैं। कुछ मरीजों की जांच में इंफेक्शन के भी लक्षण आ रहे हैं।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.