• Sun. Feb 15th, 2026

संविधान की कसम खाकर सत्ता में आने वाले ही उसे तोड़ना चाहते हैंः चंदनपाल

ByVijay Singhal

Nov 19, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। वृंदावन में राष्ट्रीय सर्व सेवा संघ द्वारा दो अक्तूबर को वाराणसी के राजघाट से शुरू हुई एक कदम गांधी के साथ पदयात्रा 42वें दिन वृंदावन पहुंची। जिसका कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गांधी पार्क में स्वागत किया। गांधी पार्क में हुई सभा में गांधीवादी नेता चंदन पाल ने नगर में दो दिन पहले सनातन हिंदू एकता पदयात्रा के समापन पर हुई धर्म सभा को इंगित करते हुए कहा कि यह प्रायोजित कार्यक्रम है। इससे एक धर्म के नाम पर समाज को बांटने का कार्य किया जा रहा है। इसमें सरकार की भूमिका रही है, यह चिंता की बात है। गांधीवादी नेता एवं यात्रा संयोजक राम धीरज ने कहा कि यह देश गांधी का है और पूरा भारत एक परिवार है, जो कि प्रेम से चलता है, नफरत से नहीं। यह यात्रा संविधान, सद्भावना, एकता, लोकतंत्र और विरासत को बचाने के लिए है। पूर्व विधायक डॉक्टर सुनीलम ने कहा कि इस सरकार द्वारा देश में लगातार धर्म के नाम पर लोगों को लड़ाया जा रहा है, जो कि देश के लिए खतरा है। यह यात्रा नगर की अग्रवाल धर्मशाला में रात्रि पड़ाव के बाद दिल्ली की ओर रवाना होगी। यात्रा का समापन 26 नवंबर को संविधान दिवस के अवसर पर दिल्ली के राजघाट पर स्थित महात्मा गांधी की समाधि स्थल पर होगा। इस अवसर पर कांग्रेस के नगर अध्यक्ष चंद्रमोहन शर्मा, शुभम शर्मा, पिंकू गौतम, दीपक वार्ष्णेय, दीपक गोस्वामी, कुलदीप गौतम, राहुल शुक्ला, शुभम बंसल, सूरज हल्दर आदि उपस्थित रहे।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.