हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। बेशक रोडवेज की बसों की हालत पहले से बहुत सुधर गई है, लेकिन इसके बावजूद रोडवेज बसों में आम जनता के साथ सफर करना जनप्रतिनिधि अपनी तौहीन ही समझते हैं। यही कारण है कि आगरा परिक्षेत्र के मथुरा में पिछले 20 साल से किसी विधायक या सांसद ने रोडवेज बस में सफर नहीं किया। महज एक पूर्व विधायक ने ही मथुरा से दिल्ली तक का सफर किया है।
रोडवेज की हर बस में सांसद और विधायकों के लिए तीन सीटें आरक्षित रहती हैं। उद्देश्य यह था कि जब चाहें माननीय जनता के साथ यात्रा कर सकें, लेकिन हकीकत यह है कि अच्छा-खासा टीए और डीए मिलने के बाद नेताओं का रुझान हमेशा स्पेशल ट्रेनों और हवाई सफर करने का रहा। इसके अलावा एक्सप्रेस वे बनने के बाद अपनी लग्जरी गाड़ियों के काफिले के साथ दिल्ली और लखनऊ का सफर करना आसान लगता है। माननीय की सीट पर बैठकर लेते हैं चुटकियां बसों में विधायक और सांसदों के लिए आरक्षित की सीटों पर आम यात्री ही सफर करते हैं। कई दफा यात्री मज़ाकिया लहजे में कहते हुए सुने जा सकते हैं कि ‘हम विधायक नहीं हैं तो क्या हुआ, उनकी सीट पर बैठकर ही विधायक बन जाते हैं। मदन मोहन शर्मा, एआरएम ने कहा, वर्तमान में मथुरा डिपो में 190 रोडवेज की बसें हैं। इनमें 80 प्रतिशत बसें नई हैं। इसके अलावा 6 वातानुकूलित बसें हैं जो दिल्ली, हरिद्वार, नोयडा ऋषिकेश आदि के लिए संचालित हैं। करीब 4 महीने पूर्व मंत्री श्याम सुंदर शर्मा ने मथुरा से दिल्ली तक का सफर किया है।

7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes