• Wed. Feb 11th, 2026

गोवर्धन परिक्रमा मार्ग में एक अप्रेल से चलेंगे सिर्फ 400 रिक्शे

ByVijay Singhal

Mar 28, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिघल
मथुरा। गोवर्धन में परिक्रमा मार्ग पर एक अप्रैल से सिर्फ अनुमति टोकन प्राप्त 400 ई-रिक्शे ही चलेंगे। इन्हें चलाने वालों को यूनिफॉर्म भी पहननी होगी। इसके लिए स्थानीय प्रशासन की ओर से अनुमति टोकन जारी कर दिए गए हैं। गिरिराजजी की सात कोसीय परिक्रमा में बड़ी संख्या में ई रिक्शा दौड़ते हैं। इनसे कभी-कभी लंबा जाम लग जाता है तो कई बार हादसे भी होते हैं। वहीं वर्ष 2019 में एनजीटी न्यायालय ने केवल 400 रिक्शों के परिक्रमा मार्ग में संचालन की अनुमति दी थी। इन रिक्शों की आए दिन बढ़ती संख्या से उत्पन्न हो रही समस्या को दूर करने के लिए एसडीएम गोवर्धन व सीओ गोवर्धन ने प्लान बना कर केवल 400 रिक्शा परिक्रमा में चलने की अनुमति दी है। करीब 500 अनुमति प्राप्त ई रिक्शा परिक्रमा मार्ग से बाहर अनुमति के साथ संचालित होंगे। इसके लिए बीते 25 दिन से नगर पंचायत गोवर्धन में चिन्हित ई रिक्शों के अनुमति टोकन जारी किए जा रहे हैं। इसके लिए एसडीएम गोवर्धन कमलेश गोयल ने ईओ गोवर्धन को निर्देश दिए हैं। एसडीएम गोवर्धन कमलेश गोयल ने बताया की चिन्हित ई-रिक्शों की प्लेट जारी की जा रही है। किसी भी कीमत पर 01 अप्रैल से परिक्रमा मार्ग में बगैर अनुमति प्राप्त ई रिक्शा संचालित नही होंगे। जो भी बगैर अनुमति प्राप्त ई रिक्शा चलाता दिखेगा उस पर कार्यवाही की जाएगी। ईओ गोवर्धन को इसके बारे में प्रचार प्रसार करने को कहा गया है।

7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.