हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। पूर्व पालिकाध्यक्ष और भाजपा नेता वीरेंद्र अग्रवाल ने यातायात माह के शुभारंभ कार्यक्रम में मंच से ही पर यातायात व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए। संचालक ने उन्हें टोका पर वे नहीं रुके। पूर्व पालिकाध्यक्ष ने होलीगेट से डीगगेट तक पूर्णत: यातायात प्रतिबंधित करने का विरोध करते हुए कहा यहां व्यवस्था वनवे होनी चाहिए। मंगलवार को एसएसपी ने यातायात माह का शुभारंभ किया था। समारोह में पूर्व पालिकाध्यक्ष ने कहा कि ट्रैफिक व्यवस्था में सुधार तो हुआ नहीं उल्टे गरीब की रोजी-रोटी छिन गई है। ढकेल, खोमचे वालों पर पुलिस का डंडा चला है जो भाजपा के वोटर हैं। एक तरफ भाजपा की केंद्र में मोदी और प्रदेश की योगी सरकार गरीबों के लिए फ्री राशन बंटवा रही है वहीं मथुरा का पुलिस-प्रशासन गरीबों की रोटी छीन रहा है। भरतपुरगेट चौराहा पर ऑटो, टिर्री और अन्य वाहनों को सुविधा शुल्क लेकर प्रतिबंधित क्षेत्र में प्रवेश दिलाने में पुलिस की महत्वपूर्ण भूमिका हैं। महानगर के प्रतिष्ठित व्यक्तियों के वाहनों को रोक दिया जाता है। पूर्व पालिकाध्यक्ष ने कहा कि होलीगेट से डीगगेट तक व्यवस्था वनवे होने से व्यापारियों और मरीजों का राहत मिल सकेगी। वाहनों को अप्सरा पार्किंग तक जाने दिया जाए। विकास बाजार के पास वाहनों को नहीं रोका जाए
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
