हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा में दिल्ली-आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग पर केडी मेडिकल कॉलेज के पास एक सड़क हादसा हुआ। दो वाहनों की आमने-सामने की टक्कर में एक किशोर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक ही परिवार के आठ सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को तुरंत एंबुलेंस की मदद से पास के अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। जानकारी के अनुसार, आगरा के सती नगर सराय निवासी नरेश अपने परिवार के साथ बरसाना से लौट रहे थे। परिवार बागेश्वर धाम बाबा के दर्शन करने के बाद घर वापस जा रहा था। जैसे ही उनकी गाड़ी केडी मेडिकल कॉलेज के पास पहुंची, सामने से आ रही एक तेज रफ्तार कार ने उनकी कार में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। इस हादसे में नरेश के पुत्र आयुष (किशोर) की मौके पर ही मौत हो गई। परिवार के कुल आठ सदस्य घायल हुए हैं, जिनमें से कई की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने मृतक का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना छाता पुलिस ने दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को कब्जे में लेकर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और लापरवाही को हादसे का मुख्य कारण माना जा रहा है।पुलिस इस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
