हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा के कोसीकलां थाना क्षेत्र के गढ़ी बरबारी गांव में खेत के बंटवारे को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। यह विवाद मारपीट और फायरिंग तक पहुंच गया, जिसमें एक व्यक्ति गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल व्यक्ति की पहचान प्रथम पक्ष के मोहन श्याम उर्फ कालर (37) पुत्र ओमप्रकाश के रूप में हुई है। उन्हें गंभीर हालत में पुलिस द्वारा पहले सीएचसी कोसीकलां ले जाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल मथुरा रेफर कर दिया गया। इस विवाद में प्रथम पक्ष से मोहन श्याम उर्फ कालर, रजनी पुत्र पप्पू, प्रदीप व बोधा पुत्र दान सिंह, दिगम्बर पुत्र पप्पू और श्याम पुत्र परसादी शामिल थे। वहीं, द्वितीय पक्ष में देव पुत्र जगवीर, लीलू व टिंकू पुत्र गुलाब सिंह और जगवीर पुत्र खुशपाल बताए गए हैं। सूत्रों के अनुसार, गांव के एडवोकेट अजय और उनके भाई राजवीर (वर्तमान निवासी फरीदाबाद) ने अपनी पुश्तैनी जमीन फरीदाबाद निवासी रमेश भारजदार को बेची थी। प्रथम पक्ष के लोग इस भूमि पर वार्षिक उगाही पर खेती कर रहे थे। दूसरी ओर, द्वितीय पक्ष का दावा है कि यह भूमि उनके परिवार की है और खेती का अधिकार उन्हीं का है। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी शुरू हुई, जो जल्द ही मारपीट में बदल गई। इसके बाद कथित तौर पर अवैध तमंचे से करीब 5-6 राउंड फायरिंग की गई। घटना की सूचना मिलते ही 112 पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। थाना प्रभारी अजय कौशल ने बताया कि गोली लगने से एक व्यक्ति घायल हुआ है, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल भेजा गया है। पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है और गांव में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया जा रहा है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
