हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा की धार्मिक नगरी गोवर्धन के बिछुआ कुंड और आन्यौर के गोविंद कुंड को संवारा जाएगा। दोनों कुंडों के चारों ओर प्रकाश की व्यवस्था की जाएगी। नगर पंचायत गोवर्धन की अध्यक्ष प्रभा देवी शर्मा ने बताया कि नगर पंचायत की सीमा में भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं से जुड़े बिछुआ कुंड और आन्यौर के गोविंद कुंड को सौंदर्यीकरण के लिए वंदन योजना में चयनित कर लिया गया है। दोनों कुंडों के विकास के लिए नगर विकास विभाग ने करीब एक करोड़ की धनराशि स्वीकृत की है।
अध्यक्ष प्रतिनिधि मनीष लंबरदार ने बताया कि योजना में प्रतिवर्ष जनपद की दो नगर पंचायतों के धार्मिक स्थलों को विकास हेतु चयनित किया जाता है। इसमें ऐतिहासिक बिछुआ कुंड में पानी निकासी, सिल्ट सफाई, कुंड की चहारदीवारी व पत्थर से घाट निर्माण का पक्का काम होना है। कुंड के चारों तरफ व रास्ते पर प्रकाश व्यवस्था होनी है। आन्यौर के गोविंद कुंड पर कुंड की सफाई के साथ सौंदर्यीकरण, कुंड पर इंटरलॉकिंग रास्ता निर्माण व प्रकाश हेतु लाइट लगाने का कार्य प्रस्तावित है। ईओ चैतन्य तिवारी ने बताया कि शासन से आदेश मिलते ही नगर पंचायत द्वारा दोनों कुंडों के सौंदर्यीकरण हेतु टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। शीघ्र ही प्रक्रिया पूर्ण कर कार्य शुरू करा दिया जाएगा।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
