• Mon. Feb 9th, 2026

30 नशीले इंजेक्शन-सिरंज समेत एक गिरफ्तार

ByVijay Singhal

Mar 10, 2025
Spread the love

 

हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल

मथुरा। थाना कोतवाली पुलिस ने मोती मंजिल पर मथुरा हार्ट हॉस्पिटल के पीछे गली से चेकिंग के दौरान एक युवक को गिरफ्तार किया। इसके कब्जे से अवैध रूप से बेचने लेकर आये 30 नशीले इंजेक्शन, सिरंज, बेचने से प्राप्त नकदी, मोबाइल, बाइक बरामद कर चालान किया है। प्रभारी निरीक्षक देवपाल सिंह पुण्डीर ने बताया कि रविवार दोपहर विक्रांत तोमर, राजीव तोमर चौकी प्रभारी बीएसए कालेज, प्रशिक्षु उप निरीक्षक मुश्ताक मेंहदी पुलिस टीम के साथ वांछितों की तलाश में गश्त पर थे, तभी मोती मंजिल पर मथुरा हार्ट हास्पिटल के पीछे गली से दोपहर करीब ढाई बजे पुलिस टीम ने चेकिंग के दौरान बाइक सवार युवक गिरफ्तार किया। पुलिस टीम ने पकड़े आरोपी दयाराम उर्फ दानवीर निवासी गांव भदार, मगोर्रा के कब्जे से 30 नशीले इंजेक्शन, पांच सिरंज, मोबाइल, 1560 रुपये बरामद किये।

7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.