हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा में पुलिस की रविवार सुबह बाजना कट एक्सप्रेस-वे सर्विस रोड पर बिजली तार चोरी करने वाले बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ के दौरान पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश गोली लगने से घायल हो गया, जबकि उसके दो साथी कोहरे व अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गए। एसपी देहात सुरेश चंद रावत ने बताया कि रविवार सुबह करीब साढ़े पांच बजे मुखबिर से सूचना मिली कि कुछ बदमाश थाना क्षेत्र में बिजली के तार चोरी की वारदात को अंजाम देने की फिराक में हैं। थानाध्यक्ष सोनू सिंह के नेतृत्व में पुलिस व रिवार्डी टीम माैके पर पहुंची। पुलिस ने बाजना कट सर्विस रोड पर घेराबंदी की। इस दौरान बदमाश एक गाड़ी में विद्युत तार लोड कर रहे थे। पुलिस को देखते ही बदमाशों ने जान से मारने की नीयत से फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की। फायरिंग में एक बदमाश गुलाब सिंह पुत्र चौबसिंह निवासी ग्राम नवलपुर, थाना एत्मादपुर, आगरा के दाहिने पैर में गोली लग गई, जिससे वह घायल होकर गिर पड़ा। पुलिस ने उसे मौके से गिरफ्तार कर प्राथमिक उपचार के लिए सीएचसी नौहझील भेजा। पुलिस ने अभियुक्त के कब्जे से एक अवैध तमंचा, दो जिंदा कारतूस व एक खोखा, एक गाड़ी, विद्युत तार काटने के उपकरण, रस्से, दस्ताने तथा 14 बंडल बिजली के तार बरामद किए हैं। फील्ड यूनिट मौके पर पहुंचकर साक्ष्य संकलन में जुटी रही। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त के आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है। वहीं फरार दो बदमाशों की तलाश में दबिश दी जा रही है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
