• Wed. Feb 11th, 2026

विश्व पर्यटन दिवस पर युवा पर्यटन क्लबों के बच्चों ने पेटिंग प्रतियोगिता में चित्र उकेरे

ByVijay Singhal

Sep 28, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। विश्व पर्यटन दिवस के उपलक्ष्य में 27 सितंबर (बुधवार ) को जिला पर्यटन विभाग के तत्वावधान में विभिन्न आयोजन किए गये। युवा पर्यटन क्लबों से जुड़े स्कूली बच्चों को ब्रज भ्रमण भी कराया गया।
पर्यटन विभाग मथुरा द्वारा पूर्व में राजकीय विद्यालयों के छात्र  व छात्राओं के पांच युवा पर्यटन क्लब बनाए गये। बुधवार को इन क्लबों के छात्र-छात्राओं की पैटिंग प्रतियोगिता आयोजित की गयी। प्रतियोगिता में श्रेष्ठ आये 25 बच्चों  को ‘ब्रज भ्रमण कार्यक्रम’ के अंतर्गत महावन स्थित रमणरेती,  गोकुल, रसखान समाधि, ब्रह्मांड घाट आदि रमणीक स्थलों का भ्रमण करवाया गया।
प्रतियोगिता में भाग लेने वाले एक अन्य ग्रुप में 25 बच्चों को गोवर्धन, कुसुम सरोवर, नारद कुंड आदि का अवलोकन करने भेजा गया। युवा पर्यटन क्लब के इन सभी बच्चों को अलग अलग टूरिस्ट बसों से ब्रज के रमणीक स्थलों पर भेजा गया। युवा टूरिस्ट क्लब के कुछ बच्चों को हाईवे स्थित संस्कृति विश्वविद्यालय भेजा गया।
उल्लेखनीय है  कि पर्यटन विभाग ने राजकीय इंटर कॉलेज मथुरा, अडीग, फरह और लोहवन के छात्र व छात्राओं का टूरिस्ट युवा क्लब गठित कराए हैं। ये क्लब पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विभिन्न कार्यक्रमों में सम्मिलित होकर अपनी सहभागिता करते हैं।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.