हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। वृंदावन में वसंत पंचमी 23 जनवरी को ठाकुर बांकेबिहारीजी भक्तों संग होली खेलकर ब्रज में चालीस दिवसीय होली की शुरुआत करेंगे। पंचमी पर वसंती पोशाक धारण कर श्रृंगार आरती के बाद सेवायत जब ठाकुरजी का प्रसादी गुलाल भक्तों पर उड़ाएंगे, तो ब्रज में इसी दिन से होली की शुरुआत होगी। उसके बाद ठाकुरजी को गुलाल का फेंटा बांध गाल पर गुलाल लगाकर ही भक्तों को दर्शन देंगे। ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर के सेवायत आचार्य गोपी गोस्वामी ने बताया ठाकुर बांकेबिहारीजी भक्तों संग होली खेलकर ब्रज में चालीस दिवसीय होली की शुरुआत करेंगे। पंचमी पर वसंती पोशाक धारण कर श्रृंगार आरती के बाद सेवायत जब ठाकुरजी का प्रसादी गुलाल भक्तों पर उड़ाएंगे, तो ब्रज में इसी दिन से होली की शुरुआत होगी। उसके बाद ठाकुरजी को गुलाल का फेंटा बांध गाल पर गुलाल लगाकर ही भक्तों को दर्शन देंगे। मंदिर में वसंत पंचमी की सुबह श्रृंगार आरती से पहले सेवायत ठाकुरजी के गालों पर गुलाल लगाएंगे। इसके बाद सेवायत ठाकुरजी का प्रसादी गुलाल उड़ाकर भक्तों को होली के रंग में सराबोर करेंगे। ऐसे में मंदिर में प्रवेश करते ही आराध्य के प्रसादी रंग के एक-एक कण में सराबोर होने को उत्साहित श्रद्धालु देश दुनिया से वृंदावन में डेरा डालेंगे। ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में वसंत पंचमी पर देशभर के श्रद्धालु वृंदावन में डेरा डालकर आराध्य के आंगन में होली का आनंद लेंगे। ऐसे में मंदिर उच्चाधिकार प्रबंधन समिति ने मंदिर आने वाले मार्गों पर बैरीकेडिंग करके श्रद्धालुओं को कतारबद्ध तरीके से दर्शन की व्यवस्था की गई है। वसंत पंचमी तक मंदिर के अंदर भी रेलिंग से श्रद्धालुओं को दर्शन करवाने की योजना अमल में लाने को समिति ने योजना बनाई है। ताकि मंदिर में अधिक देर तक श्रद्धालुओं का ठहराव भी न हो।
