• Thu. Feb 26th, 2026

हाईकोर्ट के आदेश पर खलिहान की जमीन पर बने मकान को प्रशासन ने तुड़वाया

ByVijay Singhal

Jul 27, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। नौहझील थाना क्षेत्र के एक गांव में हाईकोर्ट के आदेश के बाद खलिहान की जमीन पर अवैध रूप से बने मकान को प्रशासन ने तुड़वा दिया, जिससे आहत घर में रहने वाली महिला ने तेजाब पीकर आत्महत्या का प्रयास किया। महिला को गंभीर हालत में सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां महिला की हालत स्थिर बनी हुई है। प्रेमवीर नौहवार निवासी मुसमुना ने बताया कि उनके भतीजे रामपाल का गांव में खलिहान की जमीन पर मकान बना हुआ है। यह मकान पिछले लगभग 13 वर्षों से बना है और रामपाल मेहनत मजदूरी कर परिवार का लालन-पालन करता है। वर्ष 2018 में गांव के ही लोगों द्वारा शिकायत दर्ज कराई गई। मामले की सुनवाई इलाहाबाद हाईकोर्ट में चल रही थी और हाल ही में कोर्ट ने प्रशासन को नियमानुसार कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे।
हाइकोर्ट के आदेश पर नायब तहसीलदार राकेश उपाध्याय और राजस्व विभाग की टीम कानून गो हरीशंकर,भगतसिंह,लेखपाल हरवीर सिंह व रामखिलाड़ी शुक्रवार सुबह मौके पर पहुंचे और मकान को जेसीबी से तोड़ने लगे। अचानक हुई कार्रवाई से घबराई रामपाल की पत्नी आरती ने रविवार सुबह लगभग 8 बजे घर में टाइलेट साफ करने का तेजाब पी लिया। परिजन महिला को सीएचसी लेकर पहुंचे, जहां महिला की हालत में दोपहर को सुधार आया। तेजाब पीने की सूचना मिलते ही शासन-प्रशासन में हड़कंप मच गया और नायब तहसीलदार राकेश उपाध्याय, उपनिरीक्षक विनीत कुमार सीएचसी पहुंचे और महिला का हाल जाना। परिजन ने आरोप लगाया है कि प्रशासन ने अमानवीय रवैया अपनाते हुए कोर्ट के आदेश का हवाला देकर मकान को शिकायतकर्ताओं की सह पर तुड़वाया गया है। नायब तहसीलदार राकेश उपाध्याय ने बताया कि हाईकोर्ट के आदेश पर कार्रवाई की गई है। खलिहान की भूमि पर बने मकान के हिस्से को तुड़वाया है। दो दिन पहले गांव जाकर मकान खाली करने को कहा था व आदेश दिखाया था।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

100% LikesVS
0% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.