• Wed. Feb 11th, 2026

डीपीआरओ किरण चौधरी के निर्देश पर प्रधान ने कराई रिपोर्ट ग्राम पंचायत सचिवालय पर कब्जा करने वाले बीडीसी को भेजा जेल

ByVijay Singhal

Nov 23, 2022
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। ग्राम पंचायत के सचिवालय पर मंदिर के बहाने कब्जा करने वाले बीडीसी सदस्य को अदालत ने जेल भेज दिया। उसके खिलाफ डीपीआरओ के निर्देश पर ग्राम प्रधान ने एफआईआर दर्ज कराई थी। इस संबंध में बीडीसी सदस्य को कई बार लिखित तथा मौखिक रूप से पंचायत सचिवालय खाली करने को कहा था। जानकारी रहे। मीडिया ने 6 दिसंबर को इस संबंध में खबर प्रकाशित की थी। कोसीखुर्द का ग्राम पंचायत सचिवालय नगला नारायन सिंह में है। बीडीसी सदस्य दिनेश उर्फ भुल्ली ने पंचायत सचिवालय पर कब्जा कर रखा था। डीपीआरओ किरण चौधरी ने इसे खाली कराने का प्रयास किया परंतु ग्राम पंचायत सचिवालय खाली नहीं हो सका। डीपीआरओ के निर्देश पर ग्राम प्रधान कोसी खुर्द शशिबाला शुक्ला ने 19 नवंबर को थाना मगोर्रा में एफआईआर दर्ज कराई। थाना मगोर्रा पुलिस ने दिनेश गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। न्यायालय ने बीडीसी सदस्य को जेल भेज दिया। डीपीआरओ ने बताया कि ग्राम पंचायत सचिवालय के जिस हिस्से पर कब्जा कर रखा था वह लगभग खाली हो गया है। जेल अधीक्षक ब्रजेश कुमार सिंह ने बताया कि अदालत के आदेश पर बीडीसी सदस्य जेल में बंद है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.