• Mon. Feb 9th, 2026

श्रीराम लला के विग्रह की प्राण प्रतिष्ठा की प्रथम बर्षगाँठ पर राया में श्रीराम जी की शोभायात्रा 10 को

ByVijay Singhal

Jan 6, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। राया में  अयोध्या में श्रीराम मंदिर में श्री राम लला के विग्रह की प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में कस्वा राया में तीन दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा। आयोजक समिति के पदाधिकारी राजकुमार उपमन्यु ने बताया कि 10 जनवरी को प्रातः दस बजे सादाबाद मार्ग डिफेंस कालोनी से श्रीराम की विशाल शोभायात्रा बैंडबाजों के साथ धूमधाम से कस्वे के प्रमुख मार्गों से निकाली जायेगी। 11 जनवरी को डिफेंस कालोनी सादाबाद रोड पर प्रातः 11 बजे सुंदर कांड पाठ सायं चार बजे भजन संध्या का आयोजन किया जायेगा। 12 जनवरी रविवार को दोपहर 12 बजे महा प्रसादी भंडारे का आयोजन किया जायेगा। समिति के हरि मोहन उपमन्यु मुकेश अग्रवाल कृष्णा उपमन्यु ने क्षेत्रीय लोगो से कार्यक्रम में भाग लेने की अपील की है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.