• Mon. Feb 9th, 2026

झगड़े में घायल युवक की मौत पर परिजनों ने एस एसपी आवास पर शव रखकर किया प्रदर्शन

ByVijay Singhal

Jan 7, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। गोवर्धन थाना क्षेत्र के गांव अडींग में एक जनवरी को डीजे पार्टी के झगड़े में घायल हुए युवक ने रविवार को इलाज के दौरान जयपुर स्थित निजी अस्पताल में दम तोड़ दिया। मामले में शिकायत के बाद पुलिस की कार्रवाई न होने पर गुस्साए परिजनों ने एसएसपी आवास के बाहर शव रखकर प्रदर्शन किया। गोवर्धन पुलिस पर लापरवाही व गुमराह करने का आरोप लगाया। कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई और परिजनों को शांत कराकर कार्रवाई का आश्वासन दिया। बाद में पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। गोवर्धन थाना क्षेत्र के गांव अडींग में एक जनवरी को सुबह 11 बजे यादव मोहल्ले में एक व्यक्ति के सेवानिवृत्त होने पर डीजे बज रहा था। इस दौरान गांव का अनुसूचित जाति का युवक देवेंद्र उर्फ बंटू वहां नाचने लगा। आरोप है कि इसी बात को लेकर कुछ युवकों ने उसकी पिटाई कर दी। वह गंभीर रूप से घायल हो गया। तबीयत खराब होने पर परिजनों ने उपचार के लिए मथुरा फिर भरतपुर में भर्ती कराया। हालत में सुधार न आने पर भरतपुर से जयपुर रेफर कर दिया।
वहां रविवार देर शाम मौत हो गई। गुस्साए परिजनों व भीम आर्मी के लोग शव को लेकर सोमवार शाम पांच बजे मथुरा आए और एसएसपी आवास पर शव रखकर विरोध-प्रदर्शन करने लगे। भनक लगने पर थाना सदर व कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई। परिजनों व भीम आर्मी के लोगों ने गोवर्धन पुलिस की लापरवाही और गुमराह करने का आरोप लगाया। सदर बाजार व कोतवाली पुलिस ने लोगों की बात सुनकर रिपोर्ट दर्ज कराने और मामले की जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन देकर शव को मोर्चरी में रखवाया है। इसके बाद भाई विपिन ने गोवर्धन थाने में यादव मोहल्ले के रहने वाले चार-पांच व अन्य के खिलाफ तहरीर दी है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.