हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा के छाता में भारतीय जनसंघ के प्रखर विचारक पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। यह कार्यक्रम नगर पालिका प्रांगण में आयोजित किया गया। इस अवसर पर भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उनके चित्रपट पर दीप प्रज्वलित कर पुष्पांजलि अर्पित की। कार्यक्रम का शुभारंभ ‘पंडित दीनदयाल उपाध्याय अमर रहे’ के उद्घोष के साथ हुआ। भाजपा जिला अध्यक्ष निर्भय पांडे, नगर पालिका अध्यक्ष धर्मवीर अग्रवाल, कैबिनेट मंत्री प्रतिनिधि नरदेव चौधरी, कन्हैयालाल गोयल, सौरभ जैन, देवेंद्र शर्मा, सतवीर सांगवान, महावीर पटेल सहित कई कार्यकर्ताओं ने उपाध्याय जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। वक्ताओं ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के एकात्म मानववाद और अंत्योदय के सिद्धांतों को याद किया। उन्होंने कहा कि उपाध्याय जी का जीवन सादगी, सेवा और राष्ट्र समर्पण का प्रतीक था। उपस्थित सभी लोगों ने उनके बताए मार्ग पर चलने और समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास की रोशनी पहुंचाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने भाग लिया और उनके विचारों को आत्मसात कर राष्ट्र निर्माण में योगदान देने का आह्वान किया गया।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
