हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। जिले भर के कांग्रेसियों ने गुरुवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 156 वीं तथा प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की 121 वी जयंती मनाई। इस अवसर पर कांग्रेस जिला अध्यक्ष मुकेश धनगर के नेतृत्व में जिला कांग्रेस कार्यालय पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के पद चिन्हों पर चलकर भाजपा सरकार को उखाड़ने का संकल्प लिया गया इस अवसर पर कांग्रेस जिला अध्यक्ष मुकेश धनगर ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के द्वारा देश को अंग्रेजों के चंगुल से छुड़ाकर आजाद कराया गया था संपूर्ण देशवासी उनके कृतज्ञ हैं। वर्तमान में भाजपा सरकार के द्वारा उनके आदर्शों को तार-तार करके पद चिन्हों पर चलने का नाटक किया जा रहा है ताकि जनता भ्रमित रहे। वर्तमान प्रधानमंत्री हर घंटे में अपनी ड्रेस बदलकर लाल बहादुर शास्त्री के पद चिन्हों पर चलने का नाटक करते हैं। कार्यक्रम का संचालन प्रवक्ता उमाशंकर शर्मा ने किया। कार्यक्रम में पूर्व महानगर अध्यक्ष विक्रम बाल्मीकि वैद्य मनोज गौड़ अप्रतिम सक्सेना रमेश कश्यप आशीष चतुर्वेदी सुशील सागर हाशिम हुमेर संदीप हिंडोल शाहिद कुरेशी प्रेम शंकर शर्मा यासीन शाह महेश चौबे अरनव चौधरी सैयद साबिर अनिल खरे नीरज चौधरी मनीष चौधरी मनोज शर्मा हर्ष कुमार बलबीर सिंह मोहित चौधरी त्रिलोकी नाथ पांडे विमल कुमार विवेक कुमार सुरेश शर्मा अनवर फारुकी जुगल वार्ष्णेय प्रकाश भंडारी आदि कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने महात्मा गांधी और प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री को श्रद्धांजलि दी और उनके पद चरणों पर चलने का संकल्प लिया।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
