• Tue. Feb 24th, 2026

15 जून 2023 को जनपद की समस्त 495 ग्राम पंचायतों में ‘‘डिजिटल सचिवालय सेवा’’ का किया जा रहा शुभारम्भ

ByVijay Singhal

Jun 14, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। माननीय मुख्यमंत्री जी की प्रेरणा से जिलाधिकारी मथुरा के निर्देशन में समस्त ग्राम पंचायतों में ग्रामीणों को एक ही छत के नीचे समस्त ऑनलाइन शासकीय सेवाओं को प्रदान किये जाने के उद्देश्य से पंचायतघरों को ‘ग्राम सचिवालय’ में परिवर्तित करते हुए 15 जून 2023 को जनपद की समस्त 495 ग्राम पंचायतों में ‘‘डिजिटल सचिवालय सेवा’’ का शुभारम्भ किया जा रहा है। सचिवालय केन्द्र पर जन-सामान्य को 243 सेवायें प्रदान की जायेंगी, जिसमें प्रमुख रूप से आय प्रमाण-पत्र, विधवा पेंशन, जाति प्रमाण-पत्र, वृद्धा पेंशन, निवास प्रमाण-पत्र, दिव्यांग पेंशन, जन्म प्रमाण-पत्र, मृत्यु प्रमाण-पत्र, खसरा-खतौनी की नकल, शादी अनुदान, राशन कार्ड ऑनलाइन, छात्रवृत्ति फार्म आदि के ऑनलाइन आवेदन-पत्र ग्राम पंचायत सचिवालय से ही ऑनलाइन किये जा सकेंगे।
‘‘आपकी सेवा, आपके द्वार’’ के तहत समर्पित सेवा प्रदाताओं के द्वारा माननीय मुख्यमंत्री महोदय के निर्देशों के क्रम में इसका शुभारम्भ किया गया है, जिससे ग्रामीणों को सेवाओं के लिए विकास खण्ड तथा जनपद स्तर पर भटकना न पड़े और पूर्ण पारदर्शिता के साथ ग्रामीण अपनी ही पंचायत में 243 सेवाओं से लाभान्वित हो सकें।
जनपद की विभिन्न ग्राम पंचायतों में निम्नांकित विवरण के अनुसार माननीय जन-प्रतिनिधियों द्वारा शुभारम्भ किया जायेगाः-
मुख्य अतिथि शुभारम्भ स्थल
माननीय सांसद श्रीमती हेमामालिनी जी ग्रा.पं. ऊंचागांव
माननीय मंत्री श्री लक्ष्मी नारायण चौधरी जी ग्रा.पं. तरौली शुमाली
माननीय एम.एल.सी. श्री ओमप्रकाश सिंह जी ग्रा.पं. जैंत
माननीय विधायक श्री पूरन प्रकाश जी ग्रा.पं. भरतिया
माननीय विधायक श्री राजेश चौधरी जी ग्रा.पं. नौहझील बांगर
माननीय विधायक श्री मेघश्याम जी ग्रा.पं. महरौली
माननीय विधायक श्री श्रीकान्त शर्मा जी ग्रा.पं. सकराया
माननीय जिला पंचायत अध्यक्ष श्री किशन चौधरी ग्रा.पं. गांठौली
श्री पुलकित खरे, जिलाधिकारी महोदय ग्रा.पं. अगनपुरा
श्री मनीष मीना, मु0वि0अधि0 महोदय ग्रा.पं. नगला माना
श्री महेन्द्र सिंह, उ0नि0 (पं0) आगरा मण्डल आगरा ग्रा.पं. बेरी
उक्त के अतिरिक्त क्षेत्र पंचायत प्रमुख द्वारा अपनी सुविधानुसार अपनी क्षेत्र पंचायत की किसी एक ग्राम पंचायत में ‘‘डिजिटल सचिवालय सेवा’’ का शुभारम्भ करेंगे। समस्त खण्ड विकास अधिकारी एवं सहायक विकास अधिकारी (पं0) भी अपने क्षेत्राधीन किसी एक ग्राम पंचायत में ‘‘डिजिटल सचिवालय सेवा’’ का शुभारम्भ करेंगे। जनपद मथुरा के समस्त प्रधानगण अपनी ग्राम पंचायत में स्वयं ‘‘डिजिटल सचिवालय सेवा’’ का शुभारम्भ करेंगे।
जिला पंचायत राज अधिकारी किरन चौधरी ने बताया कि शासन द्वारा प्रति सेवा शुल्क के रुप में प्रति सेवा हेतु मु. 30/- रुपये की धनराशि स्वीकृत की गयी है, जिसमें से 17.50/- रुपये शासकीय कर तथा 5.00/- रुपये पंचायत सहायक का सेवाशुल्क तथा शेष 7.50/- रुपये ग्राम पंचायत की आय है।
जिलाधिकारी मथुरा द्वारा अवगत कराया गया कि दिनांक 15 जून 2023 को डिजिटल सचिवालय सेवा, जनपद मथुरा की समस्त ग्राम पंचाययों में प्रारम्भ हो रही है, जिसके अन्तर्गत ग्रामीणों को डिजिटल सेवाओं को प्रदान करने में स्वस्थ्य प्रतिस्पर्द्धा सुनिश्चित कराये जाने के लिए घोषणा की गयी कि दिनांक 15 अगस्त 2023 तक जनपद मथुरा के जिन 03 ग्राम पंचायतों तथा 03 विकास खण्डों में डिजिटल सेवा के अन्तर्गत सबसे अधिक ग्रामीणों को लाभान्वित किया जायगा उन ग्राम पंचायतों एवं 03 विकास खण्डों को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सर्वोच्च स्थान पर रहने वाली तीन ग्राम पंचायतों एवं तीन विकास खण्डों को दिनांक 15 अगस्त 2023 स्वतंत्रता दिवस पर जिलाधिकारी महोदय द्वारा सम्बन्धित पंचायत सहायक, ग्राम प्रधान, ग्राम सचिव, सहायक विकास अधिकारी (पं.), खण्ड विकास अधिकारी एवं ब्लॉक प्रमुख को पुरस्कृत किया जायेगा।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.