हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। समाज कल्याण विभाग में तीन साल पहले 32 करोड़ के छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति घोटाले की जांच में कानपुर स्थित आर्थिक अपराध शाखा की टीम जुटी हुई है।
इसी दौरान घोटाले का मुख्य आरोपी बारावफात की छुट्टी वाले दिन कार्यालय में घुसता है और अलमारी को खोलकर पत्रावलियों से छेड़छाड़ करता है। इसकी जानकारी मिलते ही टीम मौके पर पहुंच जाती है, लेकिन इसी बीच आरोपी अपनी गाड़ी में बैठकर भाग निकला। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही अधिकारियों के कान खड़े हो जाते हैं। समाज कल्याण अधिकारी ने अधीनस्थों को सभी फाइलों को चेक करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही सीसीटीवी कैमरे की फुटेज भी खंगाली जा रही है। ताकि पता चल सके कि आरोपी ने अलमारी खोलकर कौन सी पत्रावली को इधर से उधर करने का प्रयास किया था। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में साफ दिख रहा है कि 32 करोड़ के घोटाले का मुख्य आरोपी नवीन मल्होत्रा जो कि वर्तमान में मुरादाबाद में तैनात है। वह समाज कल्याण विभाग के कार्यालय में एक अलमारी से पहले कुछ फाइल निकालता है, लेकिन जैसे ही उसे वीडियो बनने की जानकारी होती है वह फाइल को अलमारी के अंदर रख देता है और चुपचाप बाहर निकल जाता है। बताया तो यह भी जाता है कि आरोपी ने घोटाले से संबंधित पत्रावली को गायब करने की पूरी योजना तैयार कर ली थी। उसने एक गाड़ी कार्यालय के पास खड़ी की तो दूसरी कार्यालय से काफी दूरी पर । ताकि यदि कोई गड़बड़ हो तो उसे भागने में परेशानी न हो। पत्रावली से छेड़छाड़ की सूचना जांच टीम को लगी तो वह मौके पर पहुंच गई, लेकिन इससे पहले आरोपी बाबू वहां से चला गया।
मुख्य आरोपी ने नहीं सौंपा चार्ज मुख्य आरोपी नवीन मल्होत्रा कुछ दिन सस्पेंड रहा, लेकिन इसके बाद उसने कोर्ट के आदेश पर नौकरी प्राप्त कर ली। इसके बाद उसका मुरादाबाद स्थानांतरण हो गया। मुरादाबाद स्थानांतरण होने के बाद भी उसने अपने पटल का चार्ज स्थानीय लिपिक को नहीं सौंपा। अपने पटल की अलमारी की चाबी उसने अब तक अपने पास रखी हुई है।

दो और अधिकारी आए थे बयान दर्ज कराने
जांच टीम को अपने बयान दर्ज कराने के लिए बृहस्पतिवार को सेवा निवृत्त जिला समाज कल्याण अधिकारी उमाशंकर शर्मा एवं विजय शंकर मिश्रा भी समाज कल्याण विभाग पहुंचे। वीडियो में वे समाज कल्याण अधिकारी के कार्यालय में बैठे दिखाई दे रहे हैं। आरोप बाबू से जब इस संबंध में पूछा गया तो उसने आवाज न आने की बात कहकर फोन काट दिया। नगेंद्र पाल सिंह, समाज कल्याण अधिकारी ने कहा छुट्टी होने के कारण बृहस्पतिवार को कार्यालय बंद था। एक बाबू ने कार्यालय में काम करने की अनुमति मांगी थी। आरोपी लिपिक द्वारा पत्रावलियों से छेड़छाड़ करना आपत्तिजनक है। इसकी रिपोर्ट बनाकर मुख्यालय भेजी जाएगी। पत्रावली से छेड़छाड़ पाई गई तो प्राथमिकी दर्ज कराई जाएगी।
नवीन मल्होत्रा, आरोपी लिपिक ने अपनी सफाई में कहा जांच टीम का नोटिस मिलने के बाद मथुरा आया। बृहस्पतिवार को छुट्टी थी इसकी जानकारी नहीं थी। किसी पत्रावली से छेड़छाड़ नहीं की है। जांच टीम को पत्रावली सौंपने के लिए फाइलों को एकत्रित कर रहा था।

7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes