हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। लायंस क्लब ऑफ मथुरा स्टार्स की ओर से शनिवार की रात सूफी कव्वाली का आयोजन छटीकरा के पास किया गया। मुख्य अतिथि बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री थे। उन्होंने भगवान गणेश के चित्र के समक्ष दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके बाद सूफी गीतों और कव्वालियों पर मथुरावासी जमकर झूमे। प्रसिद्ध सूफी कव्वाल सागर भाटिया ने सबसे पहले सांसों की माला पे सिमरूं मैं पी का नाम, सुनते ही श्रोता कुर्सियों से उठकर थिरकने पर विवश हो गए। इसके बाद उन्होंने जे तू आखियां दे सामने नहीं रहना, केसरिया तेरा इश्क है पिया जैसे शानदार गीत प्रस्तुत किए। लाइव शो में जब वह अपनी एक से बढ़कर एक कव्वाली प्रस्तुत कर रहे थे तो श्रोताओं का उत्साह और जुड़ाव दर्शनीय होता जा रहा था। इस दौरान सागर मंच से उतरे और एक बच्चे के पास पहुंचे। बच्चे की फरमाइश पर उन्होंने एक और गाना सुनाया। एसएसपी शैलेश कुमार पांडेय, भाजपा नेता नवीन कुमार जिंदल, गन्ना मंत्री प्रतिनिधि नरदेव चौधरी, क्लब के सचिव देवाशीष चौधरी, अध्यक्ष सचिन अग्रवाल, पीयूष अग्रवाल, सचिन चौधरी, प्रमोद गर्ग कसेरे, राकेश चौधरी, राजीव अग्रवाल, सुनेद मित्तल, राम अग्रवाल, रितेश अग्रवाल, मोहित चौधरी आदि मौजूद रहे।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
