• Wed. Feb 25th, 2026

व्रन्दावन में हरियाली तीज पर अलीगढ़ का युवक यमुना में स्नान के दौरान डूबा, टीम तलाश में जुटी

ByVijay Singhal

Jul 28, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा के वृंदावन में हरियाली तीज के अवसर पर दुखद हादसा हो गया। अलीगढ़ के रामपुरा जमा कासिमपुर पावरहाउस निवासी 18 वर्षीय विवेक यमुना नदी में स्नान करते समय डूब गया। प्रत्यक्षदर्शी तरुण के अनुसार, वह अपने दोस्त विवेक के साथ वृंदावन स्थित चामुंडा घाट पर यमुना में स्नान करने आया था। विवेक ने नदी में छलांग लगाई और देखते ही देखते गहरे पानी में चला गया। तरुण ने शोर मचाया तो आसपास के लोग बचाने के लिए दौड़े, लेकिन वे उसे निकाल नहीं सके। सूचना मिलते ही पीएसी के जवान मौके पर पहुंचे। उन्होंने स्टीमर और नाव के माध्यम से युवक की तलाश की, लेकिन अभी तक उसका कोई पता नहीं चल सका है। फ्लड पीएसी की टीम भी युवक की तलाश में जुटी हुई है। जानकारी के अनुसार, विवेक अपने गांव के लोगों के साथ बस द्वारा बृज घूमने आया था। वे सभी बिहारी जी के दर्शन के लिए वृंदावन आए थे। बस से उतरकर सभी यात्री टेंपो से यमुना घाट पहुंचे थे। कुछ यात्री स्नान के लिए यमुना पहुंचे और इसी दौरान यह हादसा हो गया। हादसे के बाद विवेक के साथ आए लोगों में हड़कंप मच गया है। परिवार के लोग रो-रोकर बेहाल हैं। पुलिस और गोताखोर लगातार युवक की तलाश में जुटे हुए हैं।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.