• Sat. Feb 14th, 2026

मथुरा में प्रवेश करते ही श्रद्धालुओं का मन मोहेगी कान्हा की छवि

ByVijay Singhal

Mar 19, 2025
Spread the love

 

हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल

मथुरा। परिषद प्रवेश द्वार बनाने जा रहा है। यहाँ मुरली बजाते कृष्ण कन्हाई की छवि ब्रज दर्शन को आने वाले श्रद्वालुओं को धर्म और आध्यात्मिक नगरी मथुरा में प्रवेश करने का अहसास कराएगी। उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद जनपद मथुरा से जुड़ने वाले विभिन्न प्रमुख मार्गों पर प्रवेश द्वार बनाने जा रहा है। इनके निर्माण की प्रक्रिया शुरु हो चुकी हे। इनके चयनित स्थल पर सड़क के दोनों ओर भगवान श्रीकृष्ण की मूर्ति लगाई लगाई जाएंगी। इसमें पुरातत्व डिजायन का चार मीटर का पेड़िस्टल और उसके ऊपर आठ मीटर की मूर्ति लगेगी। इस स्थल को विकसित भी किया जाएगा, जिसमें सोलर लाइट, ग्रीनरी भी शामिल है। मूर्ति और चयनित स्थल के विकास को लेकर उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद सभागार में बैठक आयोजित की गई। उपाध्यक्ष शैलजाकांत मिश्र की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में मूर्तियो के प्रारूप को अनुमोदित किया गया। बैठक में शामिल परिषद के सीईओ श्याम बहादुर सिंह ने बताया कि ब्रज के तीर्थ स्थलों से जुड़े मार्गों पर प्रवेश द्वार तैयार किए जा रहे है। इसके लिए सात स्थल चयनित किए हैँ। रेपुरा जाट (दिल्ली आगरा नेशनल हाइवे पर ग्वालियर रोड से पहले, कोटवन ( दिल्ली आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित हरियाणा बॉर्डर, साथनी (मथुरा अलीगढ़ मार्ग स्थित) सोनई (मथुरा बरेली मार्ग स्थित) राधाकुंड ( केनाल के निकट) वृंदावन कट (यमुना एक्सप्रेस वे से वृंदावन रोड स्थित) लक्ष्मी नगर ( मथुरा राया मार्ग स्थित) उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद के उपाध्यक्ष शैलजाकांत मिश्र ने एसएसपी शैलेश पाण्डेय को निर्देशित किया कि परिषद द्वारा विकसित किए जा रहे प्रवेश द्वार पर पुलिस पिकेट तैनात किया जाए। पिकेट के लिए व्यवस्था परिषद द्वारा की जाएगी आध्यात्मिक नगरी मथुरा दिल्ली आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग 19 और मथुरा बरेली राष्ट्रीय राजमार्ग 530 बी और यमुना एक्सप्रेस वे से जुड़ा हुआ है। इनके अलावा मथुरा सहित ब्रज के अन्य धार्मिक स्थल गोकुल, गोवर्धन, बरसाना, नंदगांव, वृंदावन, बलदेव भी विभिन्न प्रमुख मार्गों पर स्थित हैँ, जो राजस्थान और हरियाणा से इन्हें जोड़ते हैँ।

7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.