हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। अक्षय नवमी पर धर्म नगरी में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। सप्तकोसीय परिक्रमा का सिलसिला शनिवार को भी जारी रहा। शनिवार को परिक्रमार्थियों की संख्या तीनगुनी हो गई। 60 फीसदी से ज्यादा परिक्रमार्थियों में महिलाओं व युवतियों की भागीदारी है। पुण्य लाभ की कामना के साथ ही किसी ने संतान की मनौती मांगी है तो किसी को अच्छे वर की कामना है। पुण्य लाभ कमाने और अपनी मनोकामना लेकर श्रद्धालुओं के जत्थे शुक्रवार तड़के से सड़कों पर निकल पड़े। नंगे पैर, सिर पर बैग या पोटली रखे महिलाएं राधे-राधे का जाप करते हुुए आगे बढ़ रही थीं तो कई महिलाओं की गोदी में बच्चे लगे हुए थे। लेकिन उन्हें तो केवल राधा-कृष्ण की धुन लगी हुई थी। वह अपनी ही धुन में राधे का जाप करते हुए अपने पग बढ़ाए जा रही थीं। मथुरा में होली गेट, , महाविद्या कॉलोनी, डेंपियर नगर, पुराना बस स्टैंड, चौबियापाड़ा से लेकर हर मार्ग पर श्रद्धालुओं के जत्थे बहते पानी की तरह निकल रहे थे। सबकी जुबां पर राधा नाम था तो मन में परिक्रमा को पूरा करने का दृढ़ संकल्प। मथुरा-वृंदावन के अलावा हरियाणा, राजस्थान, दिल्ली और आसपास के जिलों से भी श्रद्धालु अक्षय नवमी की परिक्रमा करने पहुंचे हुए थे। हर किसी को अपनी मंजिल पर पहुंचने की जल्दी है। परिक्रमा मार्ग पर भक्तों के लिए पूड़ी-सब्जी, लस्सी, कढ़ी-चावल, पुये से लेकर कचौ़ड़ी के स्टाल लगाए गए। परिक्रमार्थियों की सेवा करने वालों का उत्साह भी देखते बन रहा था। कोई भूखा व प्यासा नहीं रह जाए। श्रद्धालुओं को रोक-रोकर आग्रह कर रहे थे कि वह सूक्ष्म जलपान कर लें। पूरे परिक्रमा मार्ग पर ऐसे भक्तों का तांता लगा हुआ था।
7455095736
