• Wed. Feb 18th, 2026

22 फरवरी को विधिक सहायता शिविर, जिला जज ने प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया

ByVijay Singhal

Feb 18, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से 22 फरवरी 2026 को एक मेगा विधिक सहायता एवं सेवा शिविर का आयोजन किया जाएगा। यह शिविर रविवार की सुबह 10 बजे से पंचजन्य प्रेक्षागृह, डेम्पियर नगर में आयोजित होगा। यह आयोजन राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण और उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार हो रहा है। इसका मुख्य उद्देश्य पात्र नागरिकों तक विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना और जरूरतमंदों को निशुल्क कानूनी सहायता उपलब्ध कराना है। शिविर में समाज कल्याण, महिला एवं बाल विकास, स्वास्थ्य, कृषि, पुलिस विभाग, बैंकिंग संस्थान और नगर निगम सहित कई विभागों की सहभागिता रहेगी। यहां पेंशन योजनाएं, स्वास्थ्य सेवाएं, श्रम एवं रोजगार योजनाएं, शिक्षा सहायता और बैंकिंग सुविधाओं जैसी विभिन्न सरकारी सेवाओं से संबंधित जानकारी व समस्याओं का समाधान एक ही स्थान पर उपलब्ध कराया जाएगा। इसके अलावा, विधिक विशेषज्ञ आमजन को उनके अधिकारों और कानून संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियां देंगे। पात्र व्यक्तियों को मौके पर ही निःशुल्क विधिक सहायता भी प्रदान की जाएगी।शिविर के व्यापक प्रचार-प्रसार हेतु जिला जज विकास कुमार ने एक प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने जनपदवासियों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में शिविर में पहुंचकर इस पहल का लाभ उठाएं। यह मेगा शिविर आम लोगों को न्याय और सरकारी सुविधाओं से सीधे जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.