• Mon. Feb 16th, 2026

महावन में लिफ्ट देकर वृद्ध महिला से दुष्कर्म, लूट

ByVijay Singhal

May 27, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। महावन क्षेत्र में रविवार दोपहर लिफ्ट देकर वृद्ध महिला से दुष्कर्म व लूटपाट का मामला सामने आया है। आरोप एक बाइक सवार पर लगा है। पीड़ित महिला ने घर पहुंचकर घटना की जानकारी दी तो परिजन थाने पहुंचे और तहरीर दी। सूचना मिलते ही पुलिस मामले की जांच में जुट गई।दरअसल, पीड़ित महिला की पुत्रवधू का प्रसव क्षेत्र के एक अस्पताल में शनिवार को हुआ था। यहां से लौटकर 65 साल की महिला रविवार को अपने घर जा रही थी। क्षेत्र के चौराहे पर खड़ी महिला पचावर की ओर जा रहे बाइक सवार से लिफ्ट मांगी। बाइक रुकने पर महिला बैठ गई। इस दौरान बाइक सवार उसे सुनसान स्थान पर ले गया। यहां बाइक रोककर महिला को धमकाते हुए पैरों के पायजेब, कान के कुंडल, नाक की लौंग उतरा ली। उससे दुष्कर्म किया। घटना के बाद किसी तरह घर पहुंची वृद्धा ने पूरे घटनाक्रम की जानकारी परिजनों को दी। इसके बाद आनन-फानन में परिजन वृद्धा को लेकर थाने पहुंचे। थाना प्रभारी आशा चौधरी ने बताया कि वृद्ध महिला वारदात वाले स्थान को पहचान नहीं पा रही है। वहीं क्षेत्राधिकारी भूषण वर्मा ने बताया गया कि तहरीर प्राप्त हुई है। आरोपी की जल्द पहचान कर ली जाएगी। महिला का मेडिकल परीक्षण कराया गया है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.