हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। व्रन्दावन में ठाकुर श्रीबांकेबिहारी मंदिर में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। छुट्टी का दिन होने के कारण सुबह से ही श्रद्धालुओं की लंबी कतारें मंदिर के बाहर देखने को मिलीं। पुलिस और मंदिर प्रशासन को भीड़ नियंत्रण करने के लिए खासी मशक्कत करनी पड़ी। इस दौरान भीड़ के दबाव में एक वृद्ध श्रद्धालु बेहोश हो गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया। बिहार के पटना से 9 सदस्यीय श्रद्धालुओं का समूह दर्शन करने के लिए आया था। इसी दौरान दल में शामिल अशोक बागला (70) सुबह करीब 9 बजे ठाकुरजी के दर्शन कर रहे थे, तभी उनकी तबीयत बिगड़ गई और वे अचानक अचेत होकर गिर पड़े। मंदिर परिसर में मौजूद सुरक्षाकर्मियों और श्रद्धालुओं ने तुरंत उन्हें संभाला और प्राथमिक उपचार दिया। इसके बाद पुलिस और मंदिर प्रशासन की मदद से एंबुलेंस बुलाई गई और उन्हें सौ शैय्या संयुक्त जिला अस्पताल पहुंचाया गया। चिकित्सकों ने बताया कि श्रद्धालु की हालत स्थिर है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
