• Sat. Feb 14th, 2026

मथुरा पुलिस मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी तेल चोर घायल, रिफाइनरी की पाइप लाइन से तेल चोरी के मामले में था फरार

ByVijay Singhal

Dec 10, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा में थाना फरह और SOG टीम की कुख्यात तेल चोर से मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में पैर में गोली लगने से चोर घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फिर जिला अस्पताल भेजा। मुठभेड़ में घायल तेल चोर पर 25 हजार रूपए का इनाम घोषित था। फरह (मथुरा)। गुजरात से मथुरा रिफाइनरी आने वाली क्रूड ऑयल की पाइपलाइन से तेल चोरी करने के आरोपी वसीम उर्फ सलमान को पुलिस ने मुठभेड़ में शनिवार रात गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान बाएं पैर में गोली लगने से आरोपी घायल हो गया। आरोपी करीब तीन माह पूर्व तेल की पाइप लाइन में सेरसा गांव के खेत में बॉल्व लगाकर चोरी करने के प्रकरण में वांछित था। मुखबिर की सूचना पर शनिवार रात को सेरसा गांव के जंगल में पुलिस पहुंची तो आरोपी वसीम उर्फ सलमान निवासी खीरी, लखीमपुर ने फायरिंग कर दी। एसओजी व फरह पुलिस टीम की जवाबी कार्रवाई में आरोपी के पैर में गोली लगी। इससे वह घायल हो गया। कार्यवाहक थाना प्रभारी सुभाष चंद्र ने बताया कि घायल बदमाश को फरह सीएचसी में उपचार कराया जा रहा है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.