हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा आज दिनांक 29 फरवरी 2024 को भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के कार्यकर्ताओं पदाधिकारी ने महानगर अध्यक्ष पवन चतुर्वेदी महानगर संयोजक विजय सिंघल के नेतृत्व में गोवर्धन विधानसभा के गांव नगला कुमेरिया दतिया सतोला में भू माफियाओं द्वारा ग्राम सभा की बंजर भूमि पर कब्जे के संबंध में सदर तहसील पहुंचकर एसडीएम साहब की अनुपस्थिति में तहसीलदार साहब को ज्ञापन सोपा गया।
इसके बाद जिला पूर्ति अधिकारी कार्यालय पर राशन माफियो के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया।
महानगर अध्यक्ष पवन चतुर्वेदी वरिष्ठ किसान नेता राजवीर सिंह नेताजी नगला कुमेरिया महानगर संयोजक विजय सिंघल ने संयुक्त रूप से कहा गोवर्धन विधानसभा के गांव नगला कुमेरिया दतिया सतोला में भू माफिया ग्राम सभा की बंजर भूमि पर कब्जा किए हुए हैं जिसकी शिकायत कई बार की जा चुकी है लेकिन ग्राम सभा की बंजर भूमि भू माफियाओं से मुक्त नहीं हुई।
मथुरा महानगर में राशन डीलर निरंतर जनता का उत्पीड़न कर रहे हैं तुलाई के नाम पर एक या डेढ़ किलो गेहूं चावल कम दिया जाता है राशन बनवाने के नाम पर यूनिट बढ़ाने के नाम पर जनता के साथ में लूट हो रही है जिला पूर्ति कार्यालय में जनता का कोई काम नहीं होता फरियादी जब जिला पूर्ति अधिकारी कार्यालय पहुंचते हैं तो उनको जन सेवा केंद्र पर भेज दिया जाता है यूनिट बढ़ाने के लिए नया राशन बनवाने के लिए जनता को जन सेवा केदो के चक्कर काटते हुए देखा जा सकता है जन सेवा केदो पर राशन बनवाने के नाम पर यूनिट बढ़ाने के नाम पर जनता से खुली लूट होती है उसके बाद भी जनता का काम नहीं होता ग्रामीण क्षेत्रों में व महानगर में राशन डीलरों की मनमानी चल रही है इसके आगे अधिकारी हाथ पर हाथ घरे बैठे हैं मथुरा महानगर के चौबिया पाड़ा क्षेत्र में राशन की चार दुकान थी लेकिन अब एक भी दुकान नहीं है चौबिया पड़ा क्षेत्र की जनता को राशन नहीं मिलता जनता को तो यह भी मालूम नहीं है इस क्षेत्र का राशन किसी डीलर के यहां बटता है जिला पूर्ति अधिकारी कार्यालय में कई बार शिकायत करने के बाद भी राशन माफियाओं पर कोई कार्रवाई नहीं हुई मथुरा जनपद की जनता राशन माफियाओं की वजह से परेशान है जिस और जल्द ध्यान दिया जाए नहीं तो भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के कार्यकर्ता मथुरा जनपद की जनता के साथ जिला पूर्ति अधिकारी कार्यालय पर अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन को मजबूर होंगे जिसकी सारी जिम्मेदारी जिला प्रशासन की होगी।
महानगर के उपाध्यक्ष करन पाठक
वरिष्ठ किसान नेता विजय चतुर्वेदी महानगर के प्रमुख महासचिव सुनील चौधरी जनसेवक युवा महानगर अध्यक्ष फैजान कुरैशी महानगर सचिव शैलेंद्र मिश्रा ने संयुक्त रूप से कहा गोवर्धन विधानसभा के गांव नगला कुमेरिया दतिया सतोला में भू माफियाओं द्वारा घेेेरी जा रही ग्राम सभा की बंजर भूमि को भू माफियाओं से मुक्त कराया जाए।
इस मौके पर प्रमुख रूप से महानगर के प्रमुख महासचिव सुनील चौधरी जन सेवक महानगर महासचिव उमाशंकर कल्लन पंडित शहर उपाध्यक्ष तनवीर कुरेशी महानगर महासचिव सागर रावत महानगर महासचिव प्रेम सिंह कर्दम महानगर प्रचार मंत्री राहुल आदि मौजूद थे।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
