• Mon. Feb 16th, 2026

भारतीय किसान यूनियन टिकैैत के पदाधिकारी ने महात्मा गांधी की पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी

ByVijay Singhal

Oct 2, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा आज दिनांक 2 अक्टूबर 2023 को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी व पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती पर मथुरा महानगर के विकास बाजार स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। भारतीय किसान यूनियन टिकैैत के पदाधिकारी ने महात्मा गांधी अमर रहे हैं पंडित लाल बहादुर शास्त्री अमर रहे भारत माता की जय हो के गगन भेदी नारों के साथ दोनों महान आत्माओं को याद किया।
भारतीय किसान यूनियन टिकैत के महानगर अध्यक्ष पवन चतुर्वेदी ने कहा राष्ट्रपिता  महात्मा गांधी जी का देश की आजादी में बहुत बड़ा योगदान था जिन्हें कभी भुलाया  नहीं जा सकता वह हमेशा हमारे दिलों में रहेंगे।
इस मौके पर प्रमुख रूप से आगरा मंडल प्रचार मंत्री श्री गिर्राज सिंह परिहार जी युवा महानगर अध्यक्ष सलीम खान  वृंदावन नगर अध्यक्ष भगवान दास निषाद  मथुरा नगर अध्यक्ष मुजाहिद कुरैशी नगर प्रभारी फैजान कुरैशी प्रमुख रूप से मौजूद थे।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.