• Wed. Feb 25th, 2026

छाता में गिरी दीवार से आबकारी मोहल्ले के दर्जनों परिवार खतरे में, अधिकारियों ने नहीं लिया संज्ञान

ByVijay Singhal

Aug 2, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा के छाता नगर पंचायत क्षेत्र के आबकारी मोहल्ले में स्थानीय निवासी भय के साये में जीने को मजबूर हैं। नगर पंचायत की पिछली दीवार गिर जाने से इलाके के लोगों में दहशत का माहौल है। स्थानीय निवासियों ने बताया कि गिरी हुई दीवार के किनारे से उनका रोजाना आवागमन होता है। इसी रास्ते के सहारे उनके मकान बने हुए हैं। बारिश के मौसम में तेज बरसात होने पर मिट्टी धंसने का खतरा है। इससे उनके मकानों को गंभीर नुकसान पहुंच सकता है।मोहल्ले के लोगों ने बताया कि इस रास्ते से छोटे-छोटे बच्चे भी गुजरते हैं। यहां रहने वाले अधिकांश परिवार आर्थिक रूप से कमजोर हैं। वर्षों की मेहनत से उन्होंने अपना घर बनाया है। अगर कोई हादसा होता है तो वे दोबारा घर बनाने की स्थिति में नहीं होंगे। स्थानीय लोगों ने इस समस्या को लेकर नगर पंचायत अध्यक्ष लक्ष्मी देवी को सूचित किया है। पंचायत अधिकारी को भी जानकारी दी गई है। उन्होंने 112 पर कॉल करके पुलिस को बुलाकर स्थिति दिखाई है। संबंधित विभागों में शिकायतें भी दर्ज कराई गई हैं। लेकिन एक सप्ताह बीत जाने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई है।निवासियों का आरोप है कि जब नगर पंचायत की ईओ से संपर्क किया गया तो उन्होंने कहा, “जब व्यवस्था होगी, तब दीवार बनवा दी जाएगी। फिलहाल दीवार बनवाने की कोई व्यवस्था नहीं है।” इस गैर-जिम्मेदाराना रवैये से नाराज मोहल्ले के लोग अब बेहद परेशान हैं। वे हादसे के डर से दिन-रात जागते हैं। स्थानीय निवासियों ने जिला प्रशासन से इस समस्या का संज्ञान लेने और तत्काल समाधान कराने की मांग की है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.