हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। गोवर्धन ब्लाॅक की ग्राम पंचायत नैनूपट्टी के गांव नगला अक्खा में सोमवार को आंगनबाड़ी केंद्र परिसर में गर्भवती महिलाओं को पोषाहार वितरण किया जा रहा था। तभी महिलाओं ने खराब पोषाहार को लेने से इनकार कर दिया। महिलाओं को आरोप था कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा गर्भवती महिलाओं को खराब दाल और दलिया वितरित किया गया था। पिछले 3 माह का पोषाहार वितरित नहीं किया। उधर, खराब पोषाहार की खबर मंगलवार के अंक में प्रमुखता से प्रकाशित हुई थी। इसे लेकर विभागीय अधिकारियों ने जांच के आदेश दे दिए। गोवर्धन ब्लाॅक के सीडीपीओ योगेंद्र सिंह जांच करने के लिए पहुंचे। जांच में पोषाहार सामग्री (दाल और दलिया) के पैकेट पिछले साल मार्च और अप्रैल के पाए गए। आंगनबाड़ी से खराब पोषाहार वितरित करने की वजह पूछी गई तो संतोषजनक जवाब नहीं मिला। मामले में सीडीपीओ योगेंद्र सिंह ने आंगनबाड़ी की लापरवाही पर उनका एक माह का वेतन काटा और दो कार्य दिवस में अपना जवाब देने के लिए निर्देशित किया है। साथ ही आंगनबाड़ी को चेतावनी दी गई है कि भविष्य में इस प्रकार का खराब पोषाहार वितरित नहीं किया जाएगा। खराब पोषाहार की जांच रिपोर्ट तैयार कर डीपीओ कार्यालय में सौपी गई। सीडीपीओ योगेंद्र सिंह ने बताया कि खराब दाल और दलिया को वापस कराया गया है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
