• Sun. Mar 22nd, 2026

मथुरा में ईद उल फितर का पर्व:शांतिपूर्ण नमाज अदा कर देश में अमन-चैन की दुआ मांगी

ByVijay Singhal

Mar 22, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। ईद का त्योहार जिलेभर में उल्लास के साथ मनाया गया। डीग गेट स्थित शाही ईदगाह में हजारों नमाजियों ने एक साथ खुदा की इबादत में सिर झुकाया। शाही जामा मस्जिद चौक बाजार, मस्जिद-ए-रजा नई बस्ती, मस्जिद-ए-मेवातियान मेवाती मोहल्ला सहित अन्य मस्जिदों में भी ईद की नमाज अदा की गई। मुख्य नमाज शाही ईदगाह मस्जिद में हुई। नमाजियों ने अल्लाह की इबादत कर मुल्क में अमन, चैन व तरक्की के लिए दुआएं मांगीं। इससे पहले शनिवार सुबह से ही मुस्लिम बस्तियों में रौनक देखते ही बन रही थी। नए परिधानों में लोग सुबह से ही मस्जिदों पर पहुंचने लगे। जिला प्रशासन और पुलिस पूरी तरह अलर्ट रहा। सुरक्षा के मद्देनजर शाही ईदगाह में नमाजियों काे आधार कार्ड देखकर प्रवेश दिया गया
शाही मस्जिद ईदगाह कमेटी के सचिव तनवीर अहमद ने बताया कि नमाजियों के लिए कमेटी ने कालीन, लाउडस्पीकर आदि की व्यवस्था की गई। सुबह 8.45 बजे शहर मुफ्ती मो. आशिफ रजा ने नमाज अदा कराई। खुतबा हाफिज अब्दुर कदीर ने पढ़ा। इस दौरान कमेटी के अध्यक्ष डॉ. जेड हसन, सह सचिव डॉ. अबरार, जियाउलहक, उपाध्यक्ष गफ्फार अब्बास, सुलेमान कुरैशी, लाला पहलवान, अब्दुल रहमान, राशिद खान, निशार राइन, मुज्जफर अहमद आदि मौजूद रहे। प्रमुख चौराहों और अन्य मस्जिदों के बाहर भी पुलिस बल तैनात रहा। नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.