• Tue. Feb 10th, 2026

कोसीकलां में भाई के साथ जा रही बहन पर किए अश्लील कमेंट्स

ByVijay Singhal

Jan 10, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। कोसीकलां में थाना क्षेत्र के एक गांव में युवकों ने भाई के साथ जा रही बहन पर अश्लील कमेंट्स कर दिए। विरोध करने पर आरोपियों ने बाइक में टक्कर मारकर मारपीट कर दी। घटना के बाद अन्य गांवों के ग्रामीण गांव पहुंच गए। ग्रामीणों ने हवाई फायरिंग की। पुलिस ने इस मामले में 6 नामजदों समेत 3-4 अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। जानकारी के अनुसार बुधवार देर शाम एक युवक बाइक पर बहन को उसकी सुसराल से लेकर गांव जा रहा था। जैसे ही गांव सांचौली से गुजर रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि रास्ते में खड़े कुछ युवकों ने अश्लील कमेंट्स करने शुरू कर दिए। विरोध करने पर युवकों ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी और मारपीट करने लगे। आरोप है कि युवकों ने अभद्रता की सारी सीमाएं पार कर दीं। जैसे-तैसे उन्होंने अपने साथ हुई घटना की जानकारी आसपास के गांवों में रहने वाले परिचितों एवं परिजनों को देकर मदद मांगी। जिसके बाद हताना, कामर से बड़ी संख्या में ग्रामीण वहां पहुंच गए। गांव में हंगामा होते देख सांचौली के ग्रामीण भी वहां पहुंच गए और हंगामा करने लगे। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि ग्रामीण ने फायरिंग भी की। सूचना मिलने पर पुलिस की कई गाड़ियां पहुंच गईं। मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों को समझा बुझाकर मामले का शांत कराया। प्रभारी निरीक्षक अजीत सिंह ने बताया कि मोटा, बस्सी, ताहिर, शौकीन, आमीर, सैफुल समेत तीन-चार अज्ञात लोग निवासी सांचौली के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उनकी तलाश की जा रही है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.