• Mon. Feb 16th, 2026

टीबी के मरीजों को बांटा पौष्टिक आहार

ByVijay Singhal

Nov 10, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। जिला क्षय रोग विभाग के नेतृत्व में मंडोना ग्रामीण विकास फाउंडेशन ने ग्रामीण क्षेत्रों में दो दिवसीय जागरूकता एवं पौष्टिक आहार वितरण कार्यक्रम किया। विभिन्न स्थानों पर हुए कार्यक्रम में 550 रोगियों को पौष्टिक आहार वितरित किया गया। साथ ही टीबी चैम्पियन बनने के लिए प्रेरित किया गया। निदेशक लक्ष्मीकांत गौर ने बताया कि फाउंडेशन का उद्देश्य केवल सामग्री वितरण करना नहीं है। बल्कि मरीजों को सामाजिक, मानसिक और पोषण संबंधी सहयोग प्रदान करना भी है। पिछले 4 वर्षों से ग्रामीण ब्लॉकों में लगातार कार्य कर रहे हैं। प्रत्येक मरीज उपचार पूरा करे और आगे चलकर दूसरे मरीजों को प्रेरित करने वाला टीबी चैम्पियन बने। जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. संजीव यादव ने बताया कि टीबी उन्मूलन में सामुदायिक सहयोग सबसे महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। टीबी का इलाज तभी पूरी तरह संभव है जब मरीज नियमित रूप से दवा का सेवन करे। पौष्टिक भोजन, जागरूकता और समय पर जांच, इस बीमारी को हराने के आधार स्तंभ हैं। जिले में अब तक 16 हजार से अधिक क्षय रोगी पंजीकृत किए जा चुके हैं । गोवर्धन, बरसाना, फरह और बलदेव में कैंप लगाकर मरीजों को पौष्टिक आहार का वितरण किया गया। इस दौरान डॉ. चंद्रवल्ली, आलोक तिवारी, निश्चल दिवाकर, शिव कुमार, तेजवीर, पंकज यादव समेत अन्य मौजूद रहे।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.