हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। कोसीकलां थाना पुलिस ने मौसमी के बीच छुपा कर तस्करी के लिए ले जाई जा रही 204 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद की। पुलिस को तीसरी सफलता थाना छाता क्षेत्र में मिली। यहां पुलिस ने कस्बे में एक महिला को 50 पेटी अवैध शराब के साथ गिरफ्तार कर किया। मथुरा में अवैध रूप से नशीली वस्तुओं के बिकने की जानकारी मिलते ही एसएसपी ने सख्त रुख अख्तियार करते हुए नशे का काम करने वालों की गिरफ्तारी के आदेश दिए। एसएसपी के सख्त रवैया को देख सक्रिय हुई पुलिस ने नशे का कारोबार करने वालों के खिलाफ कार्यवाही करना शुरू कर दिया। पुलिस ने 24 घंटे में 4 थाना क्षेत्रों में 2 अंतरराज्यीय शराब तस्कर सहित 9 लोगों को गिरफ्तार कर लिया।
