• Sun. Feb 15th, 2026

व्रन्दावन में अब हरे कृष्णा ऑर्चिड में ध्वस्त होगा अवैध निर्माण

ByVijay Singhal

Nov 13, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। वृंदावन के सुनरख मार्ग स्थित हरे कृष्णा ऑर्चिड की सभी व्यवसायिक गतिविधियां बंद रहेंगी। इन सभी व्यवसायिक क्षेत्र में लगाई गई सील फिलहाल खुलने वाली नहीं है। आने वाले दिनों में कुछ हिस्सों में ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की जाएगी, जबकि पार्किंग स्थल पर बनाए गए बैंकट हॉल को ध्वस्त कर वहां रहने वाले लोगों को पार्किंग की जगह एलॉट की जाएगी। हरे हरे कृष्णा ऑर्चिड में मथुरा-वृंदावन विकास प्राधिकरण द्वारा की गई सीलिंग की कार्रवाई के बाद बुधवार को प्राधिकरण के अधिकारियों ने दोनों पक्षों के साथ बैठक की। इस बैठक में दोनों पक्षों को सुनकर कॉलोनी के अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन ने भी अपनी मांगों को प्रमुखता से रखा, जिस पर बिल्डर की बोलती बंद हो गई। हरे कृष्णा ऑर्चिड अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन ने आवसीय कॉलोनी में व्यवसायिक गतिविधियां होने की शिकायत विप्रा उपाध्यक्ष से लेकर मुख्यमंत्री तक की है। एसोसिएशन के अध्यक्ष अनिल शर्मा, कोषाध्यक्ष सन्नी टिवरवाल और सदस्य अन्नू सिंह ने विप्रा उपाध्यक्ष और सचिव को कालोनी में अवैध रूप से होटल संचालित करने की शिकायत की, जिसमें कहा गया था कि सोसायटी में होटल की गतिवधियों के कारण कॉलोनी में रहने वाले फ्लैट धारकों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है, देर रात तक विवाह आदि कार्यक्रमों में डीजे बजता है। कॉलोनी में ध्वनि प्रदूषण के अलावा विवाह समारोह के बाद गंदगी होती है। मामले को मुख्यमंत्री ने गंभीरता से लेते हुए अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री के आदेश और लखनऊ से हो रही मॉनिटरिंग के बाद प्राधिकरण के उपाध्यक्ष एसबी सिंह की देखरेख में पार्किंग की जमीन पर बने बैंकट हाल, होटल, बेसमेंट में बने रेस्टोरेंट की किचन में गत दिनों सील लगा दी।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.