हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। अब एक फोन कॉल पर नगर निगम के कर्मचारी खराब स्ट्रीट लाइटों को ठीक करेंगे। शिकायत दर्ज कराने के लिए नगर निगम ने भूतेश्वर स्थित कार्यालय में कंट्रोल रूम की स्थापना की है। अब कोई भी व्यक्ति आसानी से टोल फ्री नंबर पर शिकायत दर्ज करा सकता है। शिकायत दर्ज होने के 48 घंटे के अंदर समस्या का समाधान किया जाएगा। अधिकारियों ने बताया कि इसके लिए नगर निगम ने 9520020579 टोल फ्री नंबर जारी किया है। महापौर विनोद अग्रवाल ने बताया है कि बारिश में स्ट्रीट लाइट बंद होने से राहगीरों के साथ-साथ स्थानीय लोगों को भी काफी परेशानी झेलनी पड़ती है। इससे हादसे का भी खतरा बना रहता है। मार्गों पर अंधेरा छा जाता है। बीते दिनों में स्ट्रीट लाइटें व हाईमास्ट लाइटों की अक्सर खराब होने की शिकायतें मिल रही थीं। इसके बाद कंट्रोल रूम की स्थापना करने का निर्णय लिया गया है। अब शिकायतकर्ता को नगर निगम कार्यालय के चक्कर नहीं लगाने होंगे। घर बैठकर वह खराब स्ट्रीट लाइटों की शिकायत दर्ज करा सकेगा।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
