हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। वृंदावन में कांशीराम आवासीय योजना को लेकर नगर निगम सक्रिय हो गया है। यहां अनाधिकृत रूप से रहने वाले लोगों को नोटिस भेजकर जानकारी मांगी गई है। बताया जा रहा है कि मथुरा-वृंदावन नगर निगम द्वारा कांशीराम आवासीय योजना के फ्लैटों में रहने वाले लोगों से जल एवं भवन कर वसूली को लेकर कराए गए सर्वे के बाद यह तथ्य सामने आए कि जिला नगरीय विकास अभिकरण द्वारा जिन पात्रों को यह आवास आवंटित किए गए थे, उनमें से 25 फीसदी से अधिक लोगों ने अपना कब्जा ही नहीं लिया। वहीं लगभग 30 फीसदी लोग अवैधानिक तरीके से आवासों को बेचकर गए। निगम ने हाल में ऐसे लोगों को चेतावनी नोटिस दिए हैं। निर्धारित समय सीमा में नोटिस का जवाब न देने वालों के खिलाफ निगम कार्रवाई करेगा। वर्ष 2008 में तत्कालीन बसपा सरकार ने गरीबों को आवास देने की योजना के तहत कांशीराम आवासीय योजना शुरू की थी। आवासीय योजना के तहत जिला नगरीय अभिकरण (डूडा) ने मथुरा-वृंदावन विकास प्राधिकरण के माध्यम से आवास आवंटित कर इनके आवंटन पत्र लाभार्थियों को सौंपे थे। तत्कालीन नगर पालिका परिषद ने अक्रूर के समीप लगभग 745 आवासों का निर्माण कर इनका आवंटन किया। वृंदावन की कांशीराम कॉलोनी में 250 से अधिक अनाधिकृत लोग रह रहे हैं। वहीं 100 से अधिक लोगों ने आवंटन के बाद से अपने आवासों पर कब्जा ही नहीं लिया। अपर नगर आयुक्त क्रांतिशेखर ने बताया कि अभी नोटिस जारी किए गए हैं। जवाब न मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
