हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। वृंदावन में श्रीबांकेबिहारी मंदिर क्षेत्र सहित चार वार्डों में गंदगी मिलने पर दो कार्यदायी संस्थाओं को नोटिस जारी किए गए हैं। नगर आयुक्त ने जिम्मेदार एजेंसियों को चेतावनी दी है कि यदि समय पर सफाई कार्य नहीं किया गया तो सख्त कार्रवाई की जाएगी। 600 सफाईकर्मी बढ़ने के बावजूद नगर में सफाई व्यवस्था नहीं सुधरने की शिकायत पर नगर आयुक्त जग प्रवेश वृंदावन पहुंचे। उन्होंने सोमवार सुबह वृंदावन जोन के वार्ड 70 बिहारीपुरा, वार्ड 62 मथुरा दरवाजा, 9 गांधीनगर एवं वार्ड 50 पत्थरपुरा क्षेत्र का निरीक्षण किया। वार्डों की सफाई, नाले-नालियों की स्थिति, डलावघरों की सफाई का जायजा लिया। कुछ स्थानों पर सफाई कार्य नहीं पाए जाने पर कार्यदायी संस्था बीवीजी एवं किंग्स सिक्योरिटी को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। चेतावनी दी कि भविष्य में किसी भी वार्ड में गंदगी पाई जाती है या समय पर कूड़ा नहीं उठाया जाता है तो जिम्मेदार संस्था के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। नगर आयुक्त ने सफाई निरीक्षकों को वार्डों में नियमित रूप से निगरानी के निर्देश दिए। इस दौरान अपर नगर आयुक्त चंद्र प्रकाश पाठक, सहायक नगर आयुक्त अनुज कौशिक, महेशचंद्र, राकेश राजपूत आदि मौजूद रहे।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
