हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। नगर निगम की टीम ने मथुरा के औद्योगिक क्षेत्र गौर केंद्र स्थित खुले स्थान पर कूड़ा फेंकने के दौरान मधुरम स्वीट्स के कर्मचारियों को पकड़ लिया। टीम ने उनके सामान को जब्त कर नोटिस जारी किया है। खुले स्थान पर कचरा डालने की शिकायत पर नगर निगम के जोनल सेनेटरी अधिकारी महेश वर्मा सफाई निरीक्षक राकेश कुमार एवं सफाई नायक आकाश के साथ शनिवार को मथुरा के औद्योगिक क्षेत्र गौर केंद्र पहुंचे। इस दौरान वैन में आए तीन युवक चार बड़े बर्तनों में कूड़ा फेंक रहे थे। टीम ने उन्हें पकड़ लिया। टीम ने जब उनसे जानकारी की तो उन्होंने बताया कि मंडीरामदास स्थित मधुरम स्वीट्स से यहां से कूड़ा फेंकने आए हैं। इस पर निगम की टीम ने उनके बर्तन जब्त कर लिए और नोटिस जारी कर दिया।
जोनल सेनेटरी अधिकारी महेश वर्मा ने बताया कि हॉस्पीटल, मैरिज होम, नसिंग होम और प्रतिष्ठानों द्वारा डोरटूडोर कूड़ा कलेक्शन सिस्टम में किसी तरह का अनुबंध नहीं कराया गया। ऐसे लोगों को नोटिस जारी कर अनुबंध की कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने बताया कि कुछ प्रतिष्ठान खाली प्लॉट और खुले स्थानों पर कूड़ा डालते हैं और कुछ प्रतिष्ठान निगम की गाड़ी में कूड़ा डालते हैं, लेकिन नगर निगम को यूजर शुल्क नहीं देते हैं। ऐसे प्रतिष्ठानों कोचिह्नित कर नोटिस दिए जा रहे हैं।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
