• Tue. Feb 10th, 2026

महाकुंभ जाने के लिए ट्रेन में नहीं मिल रही कंफर्म सीट

ByVijay Singhal

Jan 10, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। प्रयागराज में होने वाले महाकुंभ में जिले से भी लोग जाएंगे। इसके लिए लोग आरक्षण करवा रहे हैं, लेकिन जंक्शन से जाने वाली दो ट्रेनों में सीटें पहले से ही फुल हो गई हैं और वेटिंग की लंबी लाइन लगी है। ऐसे में आरक्षण केंद्र से सीट कंफर्म नहीं होने की भी जानकारी दी जा रही है। मथुरा को अभी कोई स्पेशल ट्रेन नहीं मिली है। जंक्शन से प्रयागराज को सप्ताह में अलग-अलग दिन दो ट्रेनें जाती हैं। इन ट्रेनों में कुंभ स्नान को जाने वाले यात्री टिकट कराने पहुंच रहे हैं, लेकिन उन्हें कंफर्म सीट नहीं मिलने के चलते सफर में परेशानी उठानी पड़ सकती है। रेलवे ने मथुरा से कोई स्पेशल ट्रेन का संचालन नहीं किया है। ऐसे में लोग अब तत्काल कोटा से सीट मिलने की उम्मीद लगाए हैं। रेलवे अधिकारी ने बताया कि जंक्शन से बृहस्पतिवार को कोलकाता सुपरफास्ट एक्सप्रेस जाती है, लेकिन इसमें जनवरी महीने में कंफर्म सीट नहीं है। स्लीपर काेच में 80 और द्वितीय और तृतीय एसी में 34 की वेटिंग बनी है। प्रतिदिन लोग आरक्षण केंद्र व रेलवे के एप से टिकट कर रहे हैं, लेकिन उनको सीट नहीं मिल रही है। उधर, प्रयागराज सुपरफास्ट ट्रेन में भी सीट को लेकर मारामारी बनी है। इसमें स्लीपर कोच में 130 और तृतीय एसी में 40 की वेटिंग थी।
महाकुंभ के लिए जंक्शन से कोई स्पेशल ट्रेन नहीं मिली है। ऐसे में प्रतिदिन यात्रियों को प्रयागराज जाने वाली दो ट्रेनों में ही रिजर्वेशन कराना पड़ रहा है। आरक्षण केंद्र के क्लर्क ने बताया कि प्रतिदिन 30 से 40 लोग टिकट कराने आ रहे हैं, लेकिन वेटिंग के चलते लोग कम ही करा रहे हैं। जो वेटिंग टिकट में रिजर्वेशन करा रहे हैं उनको सफर में परेशानी उठानी पड़ रही है। प्रशस्ति श्रीवास्तव, पीआरओ, रेलवे आगरा ने कहा आगरा मंडल में महाकुंभ के लिए 10 जोड़ी गाड़ियां चलाई गई हैं। ट्रेनों में भीड़ को देखते हुए और ट्रेनें चलाने के लिए प्लान किया जा रहा है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.