हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। राज्य निर्वाचन आयोग की घोषणा के साथ ही निकाय चुनाव की डुगडुगी बज गई है। जनपद के 15 निकायों के लिए पहले चरण में 4 मई को मतदान होगा। नामांकन की प्रक्रिया 11 अप्रैल से शुरू हो जाएंगी। जनपद में इस बार 9.55 लाख मतदाता निकाय बोर्ड का गठन करेंगे।लंबी प्रतीक्षा के बाद आखिरकार रविवार को निकाय चुनाव कार्यक्रम जारी कर दिया गया। इस कार्यक्रम के तहत जनपद के मथुरा-वृंदावन नगर निगम, कोसीकलां नगर पालिका सहित राया, बाजना, गोकुल, महावन, बलदेव, फरह, गोवर्धन, राधाकुंड, सौंख, चोमुहा, छाता, नंदगांव, बरसाना नगर पंचायत की चुनावी प्रक्रिया 11 अप्रैल से शुरू हो जाएगी। इसके तहत 17 अप्रैल तक नामांकन पत्रों के क्रय विक्रय और जमा करने का कार्य होगा। 20 अप्रैल को नामांकन वापसी और 21 अप्रैल को चुनाव चिन्ह आवंटन होगा। 4 मई को मथुरा जनपद के सभी नगर निकायों में मतदान होगा। मतगणना 13 मई को होगी। जनपद मथुरा के 15 निकायों में 955651 मतदाता हैं। मथुरा-वृंदावन नगर निगम के लिए 721942 मतदाता मतदान करेंगे। मतदान के लिए 70 वार्ड में 627 बूथ बनाए गए हैं। कोसीकलां नगर पालिका के बोर्ड का गठन 49978 मतदाता करेंगे। यहां 25 वार्ड हैं, 44 बूथ पर मतदान होगा। इस तरह जनपद में 892 बूथ पर 249 सदस्य, 15 अध्यक्ष के लिए मतदान होगा। इसमें 13365 मतदाता पहली बार मतदान करेंगे।
नगर निगम के दूसरे बोर्ड के लिए होगा चुनाव
जनपद में योगी सरकार द्वारा 2017 में गठित किए गए नगर निगम के लिए अब दूसरी बार चुनाव होने जा रहा है। मथुरा वृंदावन नगर पालिकाओं को मिलाकर बनाया गया नगर निगम में पहली बार अनुसूचित जाति को नेतृत्व करने का मौका मिला था। इस बार दूसरे बोर्ड में महापौर का पद अनारक्षित है। ऐसे में संभावना सामान्य वर्ग को प्रतिनिधित्व मिलने की है। गोकुल छोटी और गोवर्धन सबसे बड़ी नगर पंचायत
जनपद में मथुरा-वृंदावन नगर निगम और कोसीकलां नगर पालिका और 13 नगर पंचायत हैं। नगर पंचायत में गोकुल सबसे छोटी नगर पंचायत है जबकि गोवर्धन सबसे बड़ी है। गोकुल में मतदाताओं की संख्या 3950 है, उनकी गोवर्धन में 36003 मतदाता हैं। यहां वार्ड भी 18 हैं, जबकि गोकुल में वार्ड 10 हैं।

7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes