• Tue. Feb 10th, 2026

पुलिस भर्ती परीक्षा के पेपर लीक करने वाले गिरोह के 2 युवकों को नोएडा एसटीएफ टीम ने मथुरा एसओजी की मदद से किया गिरफ्तार

ByVijay Singhal

Mar 13, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीबी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा सहित विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के पेपर लीक करने वाले गिरोह के मोनू पंडित और गौरव चौधरी को नोएडा एसटीएफ की टीम ने मथुरा एसओजी की मदद से गिरफ्तार किया। इन दोनों ने हाईवे थाना क्षेत्र की टेकमैन कॉलोनी में एक सप्ताह पहले ही किराए का मकान लिया था। इससे पहले दोनों इसी क्षेत्र में दूसरे मकान में लंबे समय से किराए पर रह रहे थे। दोनों के पिता किसान हैं। इनके मथुरा से जुड़े होने के नाते संभावना जताई जा रही है कि 17 व 18 फरवरी को हुई पुलिस भर्ती परीक्षा में मथुरा से जिन 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था, उनसे इनके संपर्क हो सकते हैं। मोनू पंडित मूल रूप से अभयपुर मानगढ़ी, नौहझील और गौरव कुमार चौधरी जावरा, मांट का रहने वाला है। मोनू बाजना इंटर कॉलेज में पढ़ता था। वहां उसके साथ अलीगढ़ के खैर इलाके का प्रमोद पाठक भी पढ़ता था। प्रमोद के जरिए उसकी मुलाकात गौरव चौधरी से हुई थी। 18 फरवरी को वृंदावन के हजारीमल सोमानी नगर निगम इंटर कॉलेज में राजस्थान के डीग का निवासी दिनेश चंद्र शर्मा, शेर सिंह नाम के अभ्यर्थी के स्थान पर परीक्षा देने को पहुंचा था। गेट पर चेकिंग के दौरान बायोमेट्रिक से वह पकड़ा गया। 17 फरवरी को मगोर्रा स्थित जसवंत सिंह भदौरिया इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, कोसी खुर्द से मौसम कुमार पुत्र बच्चू सिंह निवासी जरैलिया, नौहझील पकड़ा गया था। वह अपने बुआ के बेटे पंकज कुमार के स्थान पर परीक्षा देने आया था। कोतवाली इलाके के प्रेम देवी बालिका इंटर कॉलेज में देवेंद्र कुमार को पकड़ा गया था। अवनीश मिश्रा, एसपी क्राइम ने कहा नोएडा एसटीएफ की टीम मथुरा आई थी। यहां से एसओजी की मदद से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.