• Wed. Feb 25th, 2026

गड्ढे न भरने पर गैस लाइन डालने वाली कंपनी की एनओसी निरस्त

ByVijay Singhal

Jul 28, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। गैस आपूर्ति के लिए भूमिगत पाइप लाइन डालने वाली टोरेंट गैस लिमिटेड कंपनी की नगर निगम ने एनओसी निरस्त कर दी है। कंपनी के कर्मचारी पाइप लाइन डालने के बाद गड्ढों को दुरुस्त नहीं कर रहे थे और गड्ढे हादसों का कारण भी बन रहे थे। इसलिए नगर निगम ने एनओसी निरस्त करने का निर्णय लिया है। दरअसल, टोरेंट गैस लिमिटेड कंपनी का मथुरा-वृंदावन में 63 हजार कनेक्शन करने का लक्ष्य है। कंपनी के कर्मचारी विभिन्न वार्डों में अब तक 23 हजार से ज्यादा कनेक्शन कर चुके हैं। कंपनी ने नगर निगम क्षेत्र में कार्य करने से पहले निगम से एनओसी ली थी। इसके बाद भूमिगत पाइप लाइन डालने का काम शुरू हुआ। इसी बीच कई लोगों ने नगर निगम के अधिकारियों से शिकायत की कि गैस आपूर्ति के लिए भूमिगत पाइप लाइन डालते समय कंपनी के कर्मचारी गड्ढे खुले छोड़ रहे हैं। जगह-जगह सड़कों को भी खोद दिया गया है। बारिश में इन गड्ढों में जलभराव होता है और गड्ढा दिखाई न देने से हादसे भी हो रहे हैं। राहगीर इस दुर्दशा का ठीकरा नगर निगम पर फोड़ रहे हैं। शिकायतों के आधार पर रविवार को महापौर विनोद अग्रवाल और नगर आयुक्त ने कंपनी की एनओसी निरस्त कर दी है। अपर नगर आयुक्त अनिल कुमार ने बताया है कि फिलहाल कंपनी का कार्य रुकवा दिया गया है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.