• Sat. Feb 14th, 2026

मीट बिक्री लाइसेंस के लिए दी एनओसी, प्रदूषण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी पर गिरी गाज

ByVijay Singhal

Oct 13, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। धार्मिक स्थलों पर मीट बिक्री लाइसेंस के लिए एनओसी दिए जाने के मामले में प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी योगेंद्र कुमार पर गाज गिरी है। शासन ने उनका स्थानांतरण कर दिया गया है। इस मामले में मुख्य अभियंता पर्यावरण पर भी शासन ने कार्रवाई की है। मथुरा धार्मिक नगरी है। योगी आदित्यनाथ के मुख्यमंत्री बनने के बाद प्रदेश सरकार ने भगवान श्रीकृष्ण की जन्म और लीलाओं से जुड़े क्षेत्रों को तीर्थ स्थल घोषित किया है। इसमें मथुरा, वृंदावन, गोवर्धन, गोकुल, बलदेव, नंदगांव और बरसाना शामिल है। इन स्थानों पर मांस और मदिरा की बिक्री पूर्णत: प्रतिबंधित है। इसके बावजूद मथुरा नगर निगम क्षेत्र में मांस की बिक्री को लेकर लंबे समय से लाइसेंस की प्रक्रिया चल रही हैं। विभिन्न विभागों ने इसकी बिक्री के लिए एनओसी भी दी है। इसमें प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड भी शामिल है। इस मामले में शासन ने मुख्यालय स्तर पर बड़ी कार्रवाई की है। इसकी गाज मथुरा में तैनात प्रदूषण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी पर भी गिरी है। उन्हें मथुरा से हटाते हुए कार्यालय से संबद्ध कर दिया गया है। इसके अलावा स्थानीय उद्यमियों द्वारा क्षेत्रीय अधिकारी के व्यवहार संबंधी भी शिकायत की जा रही थी।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.