हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा जंक्शन से जम्मू, काशी और अयोध्या की ओर जाने वाली ट्रेनों में जगह नहीं मिल रही है। रेलवे जंक्शन पर प्रतिदिन यात्री रिजर्वेशन कराने के लिए पहुंच रहे हैं लेकिन काउंटर से ट्रेनों में नो रूम ट्रेन होने से वह वापस जा रहे हैं। रेलवे अधिकारियों ने बताया कि लोगों ने होली पर्व पर विशेष धार्मिक स्थल समेत पहाड़ी क्षेत्रों में घूमने का प्लान बनाया था। इसमें काशी, प्रयागराज, वैष्णो देवी और देहरादून आदि जगह शामिल हैं। वहीं होली के चलते इन ट्रेनों में सारी सीटें पहले से ही फुल हैं। इसकी वजह से कई लोगों की बाहर होली त्योहार बनाने की योजना पर पानी फिर गया है। स्टेशन के अधिकारियों ने बताया कि मथुरा जंक्शन से काशी, अयोध्या जानी वाली कोटा पटना एक्सप्रेस (13238) में 25 मार्च तक ट्रेन नो रूम हो गई है। गोरखपुर एक्सप्रेस (19409) में 7 अप्रैल तक नो रूम हो गई है, ऐसे में इन ट्रेनों में कोई सीट खाली नहीं है। उधर, माता वैष्णो देवी जाने वाली ट्रेन सर्वोदय एक्सप्रेस (12473) में 13 अप्रैल तक नो रूम, मालवा एक्सप्रेस में (12919) 25 मार्च तक नो रूम, झेलम एक्सप्रेस (11077) में 18 मार्च तक नो रूम हो गई है। रेलवे ने होली के लिए आधा दर्जन साप्ताहिक स्पेशल ट्रेनों की सौगात दी है। उत्तर मध्य रेलवे प्रयागराज मंडल के शशिकांत त्रिपाठी ने बताया कि आगरा रेलवे मंडल में स्पेशल ट्रेनें संचालित की हैं, जिसमें मथुरा जंक्शन से अलग-अलग रूटों पर होली पर बढ़ती भीड़ को देखते हुए स्पेशल ट्रेन संचालित की गई हैं। यह ट्रेनें 13 से 27 मार्च तक चलेंगी
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
