• Sun. Mar 29th, 2026

अमोल पहलवान हत्याकांड में साजिशकर्ता प्रधान का नहीं लग रहा सुराग

ByVijay Singhal

Sep 7, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। शेरगढ़ थाना क्षेत्र के पैगांव में 23 अगस्त को भरी पंचायत में गोरक्षक दल के जिलाध्यक्ष अमोल उर्फ अनमोल पहलवान की गोलियों से भूनकर हत्या के मुकदमे में साजिशकर्ता के तौर पर नामजद ग्राम प्रधान पप्पी देवी का सुराग नहीं लग रहा है। इधर, वादी पक्ष ने पुलिस को कुछ वीडियो फुटेज उपलब्ध कराई हैं, जिसमें दिख रहे लोगों को वह मुकदमे में नामजद करने की मांग कर रहे हैं। पुलिस उनकी भूमिका की जांच में जुटी है।
अमोल पहलवान की हत्या में रामबाबू पंडित, सत्यवीर, अरुण, भरतो उर्फ भरत, कृष्ण कुमार को गिरफ्तार कर 24 घंटे के भीतर जेल भेज दिया गया था। प्रधान पप्पी देवी, प्रदीप और जग्गा फरार थे। इनमें से प्रदीप और जग्गा ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया। अब प्रधान पप्पी देवी की पुलिस को तलाश है। एसपी देहात त्रिगुण बिसेन ने बताया प्रधान को भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। वादी पक्ष ने कुछ वीडियो दिए हैं, उनकी पड़ताल की जा रही है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.