• Wed. Feb 11th, 2026

निर्भय पांडे भाजपा मथुरा के जिलाध्यक्ष , राजू यादव महानगर अध्यक्ष बने

ByVijay Singhal

Mar 17, 2025
Spread the love

 

हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल

मथुरा । प्रदेश में भाजपा के नए जिलाध्यक्षों की नई सूची का इंतजार आज खत्म हो गया। हर जिला में जिलाध्यक्ष की लिस्ट जारी हो गई है । इस बार ये सूची प्रदेश स्तर पर घोषित नहीं हुई बल्कि प्रदेश चुनाव समिति के सदस्य जनपदों में जाकर नए जिलाध्यक्ष के नाम का ऐलान किया है । मथुरा में बीजेपी जिलाध्यक्ष का नाम का ऐलान हो गया है। निर्भय पांडे बीजेपी के जिलाध्यक्ष व हरिशंकर ‘राजू’ यादव मथुरा महानगर अध्यक्ष बने हैं। काफी विचार विमर्श के बाद प्रदेश,राष्ट्र, व क्षेत्र व जनप्रतिनिधियों व प्रेरक संगठनों तथा वरिष्ठ कार्यकर्ताओ से व्यापक मंथन के बाद आज भाजपा प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर जिला पर्यवेक्षक प्रदेश के सह चुनाव अधिकारी अनिल चौधरी व जिला चुनाव अधिकारी विमल शर्मा द्वारा आज जिला अध्यक्ष निर्भय पांडे को जिलाध्यक्ष जबकि महानगर अध्यक्ष राजू यादव को बनाया है। ज्ञात रहे कि राजू यादव के राजनीतिक जीवन की शुरुआत 1995 में विद्यार्थी परिषद से हुई व उसके बाद बजरंग दल के नगर संयोजक,भाजयुमो में विभिन्न दायित्वों के बाद भाजपा नगर महामंत्री तदोपरांत तीन बार जिला महामंत्री के रूप में पार्टी की सेवा करने के बाद महानगर अध्यक्ष का दायित्व मिला है। इस घोषणा से भाजपा ने एक साथ कई समीकरण साधने के दृष्टि से ओबीसी वर्ग पर पुनः भरोसा जताया है तथा ओबीसी वर्ग के यादव को महानगर अध्यक्ष बनाकर भाजपा ने ब्रजक्षेत्र की राजनीतिक विसात पर पिछड़े वर्गों को आगे करके आगामी रणनीति स्पष्ट कर दी है। इस अवसर पर जिला पर्यवेक्षक अनिल चौधरी व जिला चुनाव अधिकारी विमल शर्मा ने कहा कि प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर मथुरा महानगर में निवर्तमान जिला महामंत्री राजू यादव को नये महानगर अध्यक्ष का दायित्व सौपा है प्रदेश नेतृत्व ने नवागत महानगर अध्यक्ष राजू यादव से उम्मीद की है कि वह सभी वरिष्ठ जनों,जनप्रतिनिधियों के साथ सम्मानजनक समवन्य रखेगे व सभी कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों के साथ एकजुटता से कार्य करेंगे व जनता के बीच मे सभी वर्गों में विशेष कर पिछड़े वर्ग में पार्टी की रीतिनीति को ले जाकर जनता में भाजपा के प्रति विश्वास व जन समर्थन बढ़ाएंग। इस अवसर पर नवनियुक्त महानगर अध्यक्ष राजू यादव ने भावुक होते हुए कहा कि ये भारतीय जनता पार्टी में ही सम्भव है कि मुझ जैसे छोटे से जमीनी कार्यकर्ता को इतना बढ़ा दायित्व दिया है इससे कार्यकर्ताओ को विस्वास बढ़ा है व कार्यकर्ताओं में उत्साह का संचार हुआ है यह बात भी सिद्ध हो गयी कि भाजपा कार्यकर्ताओं की पार्टी है इसमे कार्यकर्ता सर्वोपरि है इसलिये मैं (राजू यादव) सभी कार्यकर्ताओं को विस्वास दिलाता हूं कि आपका जिलाध्यक्ष प्रत्येक कार्यकर्ता के सुख दुख में पूर्व की भांति ही नियमित खड़ा रहेगा और जहाँ आपका पसीना गिरेगा वहां आपका जिलाध्यक्ष पूर्ण रूप से समर्पित रहेगा आज से भाजपा का कार्यकर्ता निर्भीक होकर कार्य करे आपकी पार्टी आपके साथ खड़ी है। इस अवसर पर केबिनेट मंत्री लक्ष्मीनरायन चौधरी, मेयर विनोद अग्रवाल,जिला पंचायत अध्यक्ष किशन चौधरी, विधायक ओमप्रकाश सिंह,मेघश्याम सिंह, पुर्णप्रकाश,तथा पूर्वजिलाध्यक्ष पदम् सिंह शर्मा,चेतनस्वरूप पाराशर सह चुनाव अधिकारी संजय शर्मा,कुंजविहारी चतुर्वेदी, रामकिशन पाठक, कारिंदा सिंह,मुकेश आर्यबन्धु,घनश्याम लोधी,भुवन भूषण कमल,देवेंद्र शर्मा ,विनोद चौधरी मंडल अध्यक्ष लोकेश निषाद,जितेंद्र वार्ष्णेय, हाकिम सिंह, नितिन कौशिक,कान्हा शर्मा,प्रकाश शर्मा,करतार सिंह, सुनींल बेरी, सतेंद्र सिरोही, अजय राजावत ,हरिओम शर्मा,विनीत शर्मा, नितिन चतुर्वेदी,सुनींल चतुर्वेदी,अमित पाठक,हनुमान पहलवान,अंकुर गुर्जर,विशाल गुप्ता सुभाष यादव, ग्वाला चतुर्वेदी,कृष्णा चतुर्वेदी,हेमन्त अग्रवाल,अंकुर अग्रवाल,प्रमोद बंसल, दीपेंद्र चतुर्वेदी कृष्णा चतुर्वेदी आदि उपस्थित थे।

7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.