हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। जनपद में निपुण भारत मिशन की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी पुलकित खरे की अध्यक्षता में संपन्न हुई। इस दौरान जनपद स्तरीय निपुण टास्क फोर्स और जिला शिक्षण अनुश्रवण समिति के सदस्यों, ऑपरेशन कायाकल्प के तहत 19 पैरामीटर पर परिषदीय विद्यालयों के संस्कृतिकरण हेतु समीक्षा की। इस दौरान डीएम ने सभी संबंधित एसआरजी तथा एआरपी को शत प्रतिशत लक्ष्य को पूरा करने के निर्देश दिए।
बच्चों के चिन्हीकरण और नामांकन पर जोर दिया जाए तथा निपुण लक्ष्यों की प्राप्ति हेतु समस्त निपुण एसआरजी तथा एआरपी (टास्क फोर्स के पदाधिकारियों) को जिलाधिकारी द्वारा निर्देशित किया गया। साथ ही साथ बेसिक शिक्षा विभाग के कई गतिविधियों जैसे ऑपरेशन कायाकल्प, स्कूल बच्चों का चिन्हीकरण और नामांकन डीबीटी एवं नवीन नामांकन के संबंध समीक्षा की। जिलाधिकारी ने कड़े शब्दों में एसआरजी तथा एआरपी से कहा कि अपने कार्यों में सुधार करें, अगर सुधार नहीं हुआ तो संबंधित के खिलाफ कड़ी कार्यवाही अमल में लाई जाएगी। एसआरजी तथा एआरपी की टीम को मजबूत करना है और नकारा, लापरवाह एसआरजी तथा एआरपी की टीम में कोई जरूरत नहीं है वह सामान्य शिक्षक की तरह ड्यूटी करे।
वर्ष 2023-24 लक्ष्य के अनुसार नामांकन, ड्राप आउट बच्चों का नामांकन, आधार वेरिफिकेशन के कार्य की शतत निगरानी की जाए साथ ही प्रतिदिन की प्रगति की सूचना से अवगत कराया जाए । एसआरजी तथा एआरपी शासन की मंशानुसार विद्यालयों की शिक्षा की गुणवत्ता को निरीक्षण कर देखे। खंड शिक्षा अधिकारी समय-समय पर निरीक्षण कर सूचना से अवगत कराएं । जनपद के जिन विद्यालयों में स्मार्ट क्लास चल रही है, खंड शिक्षा अधिकारी स्वयं संचालन की जानकारी रखते हुए जैसे प्रेरणा एप से डाउनलोड किए गए पाठ्यक्रम के बारे में जानकारी करें और बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा दिलाने के भरसक प्रयास किये जाये। जिलाधिकारी ने सभी एसआरजी तथा एआरपी को चेतावनी दी कि शिक्षा तथा अन्य कार्यों में सुधार लाना होगा यही जिला प्रशासन को प्राथमिकता है और गुणवक्तायुक्त शिक्षा, स्कूल मॉडलिंग, स्मार्ट क्लास बनाने पर जोर दिया जाए। स्कूल के अच्छे परफोर्मेंस के आधार पर ही एसआरजी तथा एआरपी बने रहेंगे। कमी मिलने पर एसआरजी तथा एआरपी से हटाकर सामान्य शिक्षक बनाने को तैयार रहें। जनपद को टॉप 3 में लाने के लिए सभी मजबूती के साथ कार्य करें।बैठक में मुख्य विकास अधिकारी मनीष मीना, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ध्रुव खादिया, जिला कार्यक्रम अधिकारी डॉ अभिनव मिश्रा सहित सभी एसआरजी तथा एआरपी मौजूद रहे।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
